Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

वैट विधेयक को लेकर कांग्रेस का केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन

Published

on

Loading

नई दिल्ली| कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के बाहर वैट विधेयक के विरोध में प्रदर्शन किया, जिससे राजधानी में पेट्रोलियम पदार्थो, तम्बाकू और सोडा पेय की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में स्थित केजरीवाल के आधिकारिक आवास के बाहर दोपहर करीब 12.15 बजे लगभग 150 कांग्रेसी प्रदर्शनकारी जुटे और उन्होंने केजरीवाल तथा आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

दिल्ली विधानसभा ने मंगलवार को दिल्ली मूल्य संवर्धित कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक पारित कर दिया है। इससे आप सरकार पेट्रोलियम पदार्थो, शराब और सोडा पेय पर करों को बढ़ाने और उनको नियंत्रित करने में सक्षम हो जाएगी।

मौजूदा समय में दिल्ली में मूल्य संवर्धित कर की चौथी अनुसूची के तहत वस्तुओं पर वैट 20 फीसदी तय है। प्रस्तावित संशोधन विधेयक से आप सरकार को 12.5 फीसदी से 30 फीसदी तक वैट लगाने का अधिकार होगा।

उत्तर प्रदेश

यूपी के मिर्जापुर में भीषण गर्मी का कहर, चुनाव ड्यूटी पर लगे 13 कर्मचारियों की मौत से मचा हड़कंप

Published

on

Loading

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में चुनाव ड्यूटी में लगे 13 मतदान कर्मियों की मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है सभी की मौत भीषण गर्मी की वजह से हुई है। यहां स्थित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने यह जानकारी दी। मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजबहादुर कमल कहा कि मृतकों में सात होमगार्ड जवान, तीन सफाई कर्मचारी, सीएमओ कार्यालय में तैनात एक लिपिक, एक चकबंदी अधिकारी और होमगार्ड टीम का एक चपरासी शामिल है।

जिले में एक जून काे मतदान कराने के लिए नगर के पॉलिटेक्निक परिसर से फोर्स के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा था। दोपहर दस बजे के बाद अचानक होमगार्ड्स, सिपाही, पीएसी के जवान व पैरामिलिट्री के कुछ जवान गश्त खाकर गिरने लगे। कोई पोलिंग पार्टी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर बेहोश हो गया। देखते ही देखते वह कोमा में चले गए। यह देख तत्काल वहां मौजूद अन्य लोग जवानों को लेकर अस्पताल पहुंचे। दोपहर दो बजे तक करीब 30 होमगार्ड्स, पीएसी व सीआरपीएफ के जवान भर्ती किए जा चुके थे।

वहीं, शाम चार बजते बजते 40 जवान भर्ती कर लिए गए। इसमें सात होमगार्ड्स के जवानों की मौत हो गई। मृतकों में गोंडा के बच्चाराम, प्रयागराज के त्रिभुवन सिंह, बस्ती के रहने वाले सत्य प्रकाश, गोंडा के रहने वाले रामजियावन, सिकंदरपुर महगांव कछार कौशांबी के रामकरन शामिल है। इनके अलावा भी 6 लोगों की मौत हुई है।

 

Continue Reading

Trending