Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

वेनिस की तर्ज पर लखनऊ में लें गंडोला बोट्स का मजा, सीएम ने किया लोकार्पण

Published

on

Loading

CM on gandolaलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को जनेश्वर मिश्र पार्क में बटन दबाकर बोटिंग के लिए लाई गई गंडोला बोट्स का लोकार्पण किया। उन्होंने पार्क में मौजूद झील में अपने परिवार के साथ नौका विहार का आनंद लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनेश्वर मिश्र पार्क आने वाले सैलानियों को अब बोटिंग की सुविधा भी सुलभ हो गई है। उन्होंने कहा, यह पार्क एक महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रहा है और बड़ी संख्या में लोग यहां पर पहुंच रहे हैं। आने वाले परिवार अब इन नावों में सैर का आनंद ले सकते हैं।

इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी, परिवार कल्याण मंत्री रविदास मेहरोत्रा, सांसद डिंपल यादव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद थे।

गंडोला बोट की कुल कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। यह बोट आठ अलग-अलग लकडिय़ों देवदार, बलूत, चेरी, अखरोट, इल्म, महोगनी और चूने की लकड़ी से बनी होती है। इसमें लकड़ी की 280 पट्टियां होती हैं। ये गंडोला नाव चीन में बनी है, जिन्हें इटली के शहर वेनिस की तर्ज पर चलाया जाएगा। इस समय पार्क में 10 बोट मौजूद हैं।

अधिकारियों का कहना है कि पर्यटक गंडोला बोल की राइड का आनंद उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 20 रुपये की टिकट लेनी होगी। 20 रुपये में 20 मिनट की राइड की जा सकेगी। बोटिंग का समय सुबह 10 से शाम छह बजे तक रहेगा।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending