Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

विहिप ने की ‘उत्तम विलेन’ पर रोक की मांग

Published

on

चेन्नई,विश्व-हिंदू-परिषद,कमल-हासन,उत्तम-विलेन,ईरानिया-नदगम,के-एल-सत्यमूर्ति,हिरण्यकश्यप,रमेश-अरविंद

Loading

चेन्नई | विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सदस्यों ने कमल हासन अभिनीत तमिल फिल्म ‘उत्तम विलेन’ पर रोक लगाने की मांग की है। उनका दावा है कि इससे हिंदू लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। विहिप सदस्यों ने सोमवार को पुलिस आयुक्त को भेजे अपने निवेदन पत्र में आरोप लगाया कि ‘उत्तम विलेन’ का ‘ईरानिया नदगम’ गीत भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप के बीच हुए संवाद को अपमानित करता है। इस गाने से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी।

विहिप सदस्य के.एल. सत्यमूर्ति ने बताया, “गीत के बोल भगवान विष्णु के अनुयायियों को ठेस पहुंचाएंगे। यह गीत प्रह्वलाद और हिरण्यकश्यप के संवाद को अपमानित करता है। इसलिए हम फिल्म पर रोक लगाए जाने की मांग करते हैं।” रमेश अरविंद निर्देशित ‘उत्तम विलेन’ आठवीं सदी के एक रंगकर्मी और आज के एक सुपरस्टार पर है। फिल्म एक मई को रिलीज होनी है।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending