Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

विवेक अपराध आधारित वेब श्रृंखला की शूटिंग के लिए उत्साहित

Published

on

Loading

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)| ‘इनसाइड एज’ के बाद अभिनेता विवेक ओबेरॉय एक और वेब श्रृंखला में नजर आने के लिए तैयार हैं। वह निर्माता एकता कपूर के साथ काम के लिए उत्साहित हैं। विवेक ने ट्वीट किया, मैं अपने सभी शानदार प्रशंसकों के साथ एक बड़ी खबर साझा करना चाहता हूं। मेरी अगली परियोजना एएलटी बालाजी के साथ मारधाड़ से भरपूर अपराध आधारित वेब श्रृंखला है। इसकी शूटिंग का बेसब्री से इंतजार है। अद्भुत एकता कपूर के साथ दोबारा काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।

एकता ने एएलटी बालाजी परिवार में उनका स्वागत किया।

विवेक ने कहा, धन्यवाद एक्तू। ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ की हमारी सफलता के बाद अपराध आधारित वेब श्रृंखला के लिए बहुत उत्साहित हूं। इस परिवार का हिस्सा बनने पर खुशी है। पूरी टीम को प्यार।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending