Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

विजय भारती व अनीता पासवान ने 10,000 मी. दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

Published

on

Loading

66वीं यूपी पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता

लखनऊ। पीएसी पूर्वी जोन के विजय भारती व बरेली की अनीता पासवान  ने 35वीं वाहिनी पीएसी के सिंथेटिक स्टेडियम में शुरू हुई 66वीं यूपी पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 10000 मी.दौड़ में स्वर्ण पदक जीते।
इस चैंपियनशिप का उद्घाटन पीएसी के अपर पुलिस महानिदेशक आरके विश्वकर्मा ने किया। इससे पहले यूपी पुलिस के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रहास कुशवाहा (पीएसी मध्य जोन) व महिला खिलाड़ी अमियंका रानी (लखनऊ जोन) ने खेलों की मशाल लेकर स्टेडियम में प्रवेश किया। पुरुष 10,000 मीटर दौड़ में विजय भारती (पीएसी पूर्वी जोन) पहले, शिवराज (लखनऊ जोन) दूसरे व    कन्हैया (बरेली जोन) तीसरे तथा महिला 10000 मीटर दौड़ में अनीता पासवान (बरेली) पहले, मोनिका सिंह (इलाहाबाद) दूसरे व सुनीता (बरेली)तीसरे स्थान पर रहे।
पहले दिन हुई स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार हैं:-
पुरुष वर्ग-
पोलवाल्ट:-प्रथम: चंद्रहास कुशवाहा (पीएसी मध्य जोन), द्वितीय: रंजीत सिंह (पीएसी पश्चिमी जोन), तृतीय:राजा यादव (वाराणसी जोन),
1500 मीटर दौड़:-प्रथम: गौरव सिन्धु (लखनऊ जोन), द्वितीय: गौरव राणा (बरेली जोन), तृतीय: गौरव कुमार (लखनऊ जोन),
ऊंंची कूद:-प्रथम: चन्द्रहास कुशवाहा (पीएसी मध्य जोन), द्वितीय: किरण कुमार पटेल (लखनऊ जोन), तृतीय: जय प्रकाश कुशवाहा (पीएसी पूर्वी जोन),
लम्बी कूद:-प्रथम: अनुज कुमार (मेरठ जोन), द्वितीय: सौरभ यादव (लखनऊ जोन),
गोला फेंक:-प्रथम: सुनील कुमार मिश्रा     (इलाहाबाद जोन), द्वितीय: त्रिवेद शर्मा (पीएसी पश्चिमी जोन), तृतीय: मनोज सिंह (लखनऊ जोन)
महिला वर्ग-
हैमर थ्रो:-प्रथम: मोनिका त्यागी (बरेली जोन),
800 मीटर दौड़:-प्रथम: जसविन्दर कौर (लखनऊ जोन), द्वितीय: राधा सिंह (गोरखपुर जोन), तृतीय: सावित्री निषाद (इलाहाबाद जोन),
1500 मीटर दौड़:-प्रथम: अनीता वर्मा (वाराणसी जोन), द्वितीय: सावित्री निषाद (इलाहाबाद जोन), तृतीय: सीमा सिंह (गोरखपुर जोन)
डिस्कस थ्रो:-प्रथम: प्रीती सिंह (गोरखपुर जोन), द्वितीय: अनामिका (बरेली जोन),
200 मीटर दौड़:-प्रथम: अमियंका रानी (लखनऊ जोन), द्वितीय:कृष्णा (कानपुर जोन), तृतीय: नीशू मॉगट (लखनऊ जोन)

खेल-कूद

ऋषभ पंत पर लगा बैन, अगले मैच में नहीं आएंगे नजर, जानें वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन लग गया है। ऐसे में अब पंत अब अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। पंत पर ये बैन स्लो ओवर रेट के चलते लगा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात मई को दिल्ली कैपिटल्स की 20 रन की जीत के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच के आखिरी ओवर में तय समय से 10 मिनट पीछे थी।

आईपीएल से जारी बयान के मुताबिक, “दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर सात मई 2024 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है।’”

दिल्ली की टीम को इससे पहले सत्र की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स (31 मार्च) और कोलकाता नाइट राइडर्स (तीन अप्रैल) के खिलाफ धीमी ओवर का दोषी पाया गया था। आईपीएल के बयान के मुताबिक,‘‘न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का मौजूदा सत्र का तीसरा अपराध है, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये के जुर्माना लगाया गया है और एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया।’’ इस मामले में दिल्ली की टीम के अन्य खिलाड़ियों को पर भी इस मामले में जुर्माना लगाया गया है।

Continue Reading

Trending