Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

विचित्र बीमारी से दो लोगों की मौत, डेढ़ दर्जन प्रभावित

Published

on

विचित्र बीमारी, दो लोगों की मौत, डेढ़ दर्जन प्रभावित, विकास खंड हरियांवा के कुरसेली गाँव के उप गाँव बोझवा

Loading

– इलाज के लिए जिला अस्पताल मे किए भर्ती
-बीमारी के बाद मचा हड़कंप, सीएमओ टीम के साथ पहुंचे गाँव
मनोज तिवारी
हरदोई। जिले के विकास खंड हरियांवा के कुरसेली गाँव के उप गाँव बोझवा मे विचित्र बीमारी की चपेट मे आकर दो लोगों ने दम तोड़ डिया जबकि करीब डेढ़ दर्जन लोग प्रभावित हो गए। प्रभावित लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ का निजी अस्पतालों मे इलाज किया जा रहा है। जानकारी पर स्वास्थ्य महकमे मे हड़कंप मच गया। सीएमओ ने टीम के साथ गाँव का निरीक्षण किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के विकास खंड हरियांवा के कुरसेली गाँव के उप गाँव बोझवा मे विचित्र बीमारी फैल गई जिसने करीब डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामीणों को अपनी चपेट मे ले लिया। इस बीमारी की चपेट मे दो दिनों मे दो लोगों की मौत हो गयी। रविवार को गाँव के सुरेश (45) पुत्र रामेश्वर को विचित्र बीमारी के चलते इलाज के लिए जिला आस्पताल लाया गया और भर्ती कराया गया। सोमवार को उसकी मौत हो गयी।

मंगलवार की सुबह गाँव के ही अरविंद (35) पुत्र देशराज को भी विचित्र बीमारी के चलते इलाज के लिए जिला आस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। परिजन उसके शव को घर ले गए। इसी बीच गाँव मे कई लोग विचित्र बीमारी की चपेट मे आ गए जिससे हड़कंप मच गया। गाँव की प्रधान रामलली के पुत्र अनिल कुमार ने मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम को दी तो विभाग मे हड़कंप मच गया।

विभाग के द्वारा गाँव मे एंबुलेंस भेजकर मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। कुछ लोग अपने अपने साधनों से निजी अस्पतालों मे चले गए। जिला अस्पताल मे अर्चना (22) पत्नी कौशल अंकित (14) पुत्र महेन्द्रपाल हेमनाथ (42) पुत्र सूबेदार अंजली (11) पुत्री सत्यनाम आकाश (11) पुत्र सुरजपाल संजय (28) पुत्र श्रीपाल राजरानी (22) पत्नी मिश्रा राजेश (24) तारावती (25) आदि का इलाज किया गया। जानकारी पाकर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर वीके गुप्ता टीम के साथ मौके पहुंचे। सीएमओ ने बताया की हालत सामान्य हैं। गाँव मे फिलहाल हड़कंप की स्थिति बनी हुयी है।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई में मतदान केंद्र के टॉयलेट के अंदर मृत मिले शिवसेना यूबीटी के पोलिंग एजेंट, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत सोमवार को हुई वोटिंग के दौरान मुंबई वर्ली बूथ पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट (यूबीटी) का पोलिंग एजेंट शौचालय में मृत पाया गया है। इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है। मुंबई की एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एडीआर में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। ये जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है।

दरअसल, पुलिस की ओर से दी गई जानकरी के मुताबिक, मृतक की पहचान 62 वर्षीय मनोहर नलगे के रूप में हुई है। सोमवार को शाम में मनोहर शौचालय में गया और काफी समय होने के बाद भी बाहर नही आया। जब उसके साथियों ने जबरन दरवाजा खोला तो देखा की मनोहर गिरा पड़ा था। जैसे तैसे मनोहर को नजदीकी हॉस्पिटल लेकर जाया गया। हालांकि, यहां डॉक्टर ने चेक करते मनोहर नलगे को मृत घोषित कर दिया।

मतदान केंद्र के टॉयलेट में मृत मिला मृतक मनोहर नलगे वर्ली में एक मतदान केंद्र पर बीडीडी चॉल का निवासी था। मुंबई के NM जोशी मार्ग पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने ADR के तहत मामला दर्ज कर लिए और आगे की जांच में जुट गई है।

Continue Reading

Trending