Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

वाट्स एप ‘ग्रुप एडमिन’ को मिलेगा पोस्ट रोकने का अधिकार

Published

on

Loading

सैन फ्रांसिस्को, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)| फेसबुक के स्वामित्व वाला वाट्स एप ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर को और अधिकार देनेवाला है। इससे अगर एडमिन चाहे तो वह ग्रुप के सदस्यों को ग्रुप में संदेश, फोटो, वीडियो, जीआईएफ, दस्तावेज और वॉयस मैसेजेज पोस्ट करने से रोक सकता है। डब्ल्यूएबीटाइंफो के मुताबिक, वाट्स एप ने गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम पर वर्शन 2.17.430 में ‘प्रतिबंधित समूह’ फीचर्स दिया है।

‘प्रतिबंधित समूह’ की सेटिंग केवल ग्रुप एडमिन ही सक्रिय कर सकता है। इसके बाद एडमिन तो ग्रुप में सामान्य तरीके से फोटो, वीडियो, चैट व अन्य चीजें भेज सकते हैं, लेकिन अन्य सदस्यों को ऐसा करने से प्रतिबंधित कर सकते हैं।

‘प्रतिबंधित समूह’ की सेटिंग लागू कर देने के बाद अन्य सदस्य ग्रुप में मैसेज को पढ़ तो सकेंगे, लेकिन कुछ भेज नहीं सकेंगे। उन्हें ‘मैसेज एडमिन’ का बटन दिया जाएगा, जिससे वे अपने संदेश को ग्रुप एडमिन को भेज सकते हैं, ताकि वह उसे ग्रुप में साझा करे।

ग्रुप एडमिन द्वारा संदेश को स्वीकृति देने के बाद ही उसे ग्रुप में साझा किया जा सकेगा।

वाट्सएप ने इसके अलावा आनेवाले अपडेट में उन्नत फीचर्स, बग फिक्स और सामान्य सुधार जारी करने की घोषणा की है।

वाट्स एप के 1.2 अरब सक्रिय मासिक यूजर्स हैं और यह दुनिया भर में 50 भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें 10 भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending