Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लोगों की राय पर अमल करने का प्रयास करूंगा : सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी

Published

on

Loading

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)| केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के नए अध्यक्ष मशहूर गीतकार और एड गुरु प्रसून जोशी का कहना है कि वह यह जिम्मेदारी मिलने पर खुश हैं और फिल्में प्रमाणित करने के दौरान हमेशा लोगों की राय पर अमल करने का प्रयास करेंगे। जोशी ने शुक्रवार शाम को कहा, मैं खुश हूं कि फिल्म उद्योग को मुझसे उम्मीदें हैं। मैं उद्योग का सम्मान करता हूं। मैं हमेशा सही और सकारात्मक विचार वाले लोगों की राय पर चलने का प्रयास करूंगा, क्योंकि मेरे लिए यह बिल्कुल नया है।

उन्होंने कहा, सीबीएफसी के कामकाज के बारे में और इसके अध्यक्ष के तौर पर अपनी भूमिका के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि मैं एक समझदार व्यक्ति हूं और जिम्मेदारियां निभाना जानता हूं।

जोशी ने कहा, मैं अपने अनुभव और मार्गदर्शन से अपनी क्षमता के अनुसार जितना संभव हो सकेगा, अपनी जिम्मेदारियों को बेहतरीन ढंग से निभाने का प्रयास करूंगा।

नवगठित सीबीएफसी में विद्या बालन, गौतमी टडिमला, नरेंद्र कोहली, नरेश चंद्रा लाल, नील हर्बर्ट नोंगकिंरी, विवेक अग्निहोत्री, वमन केंद्रे, टी.एस. नागभरना, रमेश पतंगे, वाणि त्रिपाठी टिक्कू , जीविता राजशेखर और मिहिर भूटा को भी नियुक्त किया गया है।

जोशी ने सीबीएफसी के अन्य सदस्यों के बारे में कहा, मुझे लगता है कि इसमें शामिल होने वाले सभी योग्य लोग इसमें सकारात्मक बदलाव लाएंगे। यह साथ मिलकर ही किया जा सकता है। मुझे लगता है कि हमें आपसी समझ विकसित करनी होगी और चीजों को सकारात्मक तौर पर देखना होगा।

‘ब्लैक’, ‘तारे जमीन पर’, ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी फिल्मों में अपने योगदान और सफल विज्ञापन बनाने के लिए लोकप्रिय जोशी को पद्मश्री से भी विभूषित किया जा चुका है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान और अन्य अभियानों के लिए थीम गीत भी लिख चुके हैं।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending