Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)| लोकसभा में गुरुवार को विपक्षी दलों ने किसानों के मुद्दों को लेकर जोरदार हंगामा किया, जिसके कारण अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करने के बाद अंतत: दिनभर के लिए स्थगित कर दी। अध्यक्ष ने दो बार के स्थगनादेश के बाद दोपहर 12 बजे कार्यवाही शुरू होने पर एक बार फिर भारी शोर-शराबे को देखते हुए सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले उन्होंने विपक्षी दलों के हंगामे और नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी। इससे भी पहले भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही संक्षिप्त रूप से 20 मिनट के लिए पूर्वान्ह 11.30 बजे तक स्थगित की गई थी।

सदन में हंगामे के दौरान कांग्रेस नेताओं ने किसानों का मुद्दा उठाया। वे कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का जिक्र करते दिखाई दिए।

संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने विपक्षी दलों पर बुधवार को कृषि संकट पर बहस के दौरान लोकसभा से नदारद रहने को लेकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, कांग्रेस को किसानों के हालात से कोई लेना-देना नहीं है। वे केवल घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

कुमार ने कहा, कल (बुधवार) हम कृषि संकट पर चर्चा कर रहे थे। रात 10 बजे तक चर्चा हुई। लेकिन सदन में कांग्रेस के केवल दो सदस्य मौजूद थे।

कुमार ने कहा, उन्हें किसानों की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को सदन की कार्यवाही में व्यवधान नहीं डालना चाहिए। उन्हें सदन का कामकाज होने देना चाहिए।

Continue Reading

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending