Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लॉरियस पुरस्कार की दौड़ में ली ना और सेरेना शामिल

Published

on

शंघाई,टेनिस,स्टार-महिला-खिलाड़ी-ली,अमेरिका,सेरेना-विलियम्स,पुरस्कार,रोनाल्डो,गोल्फ-खिलाड़ी-रोरी-मैक्लरॉय,स्विट्जरलैंड

Loading

शंघाई | टेनिस को अलविदा कह चुकीं चीन की स्टार महिला खिलाड़ी ली ना और अमेरिका की सेरेना विलियम्स को लॉरियस खेल पुरस्कार के लिए महिला वर्ग में नामांकित किया गया है। समाचार एंजेसी सिन्हुआ के अनुसार, साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी को दिए जाने वाले इस पुरस्कार की रेस में चार अन्य महिला खिलाड़ियों वेलेरी एडम्स, मारिट जोरगेन, गेनजेबे डिबाबा और टिमा मेज का नाम भी शामिल है।

पुरुष वर्ग में पुरस्कार की दौड़ में रियल मेड्रिड के फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो, गोल्फ खिलाड़ी रोरी मैक्लरॉय और फॉर्मूला वन चैम्पियन लुइस हैमिल्टन शामिल हैं। इसके अलावा शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक, वर्ल्ड मोटोजीपी चैम्पियन मार्क माक्र्वेज जैसे खिलाड़ी भी इस दौड़ में हैं।

‘टीम ऑफ द ईयर’ के लिए फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड, फीफा विश्व कप जीतने वाली जर्मनी की टीम, फॉर्मूला वन की मर्सिडीज, एनबीए की सैन एंटोनियो स्पर्स और स्विट्जरलैंड की डेविस कप टीम को नामांकित किया गया है। विजेताओं की घोषणा बुधवार रात शंघाई में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में की जाएगी।

नेशनल

संजय सिंह ने एग्जिट पोल को बताया बेबुनियाद, बंद कराने की उठाई मांग

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने से पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने एग्जिट पोल्स की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एग्जिट पोल्स को बंद कराने की मांग भी की है। उनका कहना है कि ये एग्जिट पोल बेबुनियाद होते हैं। इसके लिए उन्होंने कई तर्क भी दिए। उन्होंने कहा कि जहां जितनी सीटें नहीं, उतनी सीटों पर चुनाव लड़वा रहे। कहीं भाजपा को दे रहे कुल वोट से ज्यादा शेयर तो कहीं उस पार्टी को चुनाव लड़वा दिया, जिसने उम्मीदवार ही नहीं उतारे।

उन्होंने कहा कि झारखंड में सीपीआईएम चुनाव ही नही लड़ रही है और उसे 2 से 3 सीट दे रहे हैं। तमिलनाडु में कांग्रेस खुद 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और एक्जिट पोल कांग्रेस को 13 सीट जीता रहे हैं। तमिलनाडु को बीजेपी को 34% वोट शेयर मिला है। बीजेपी खुद इस पर विश्वास नहीं कर रही। उत्तराखंड में कुल सीट 5 हैं, लेकिन बीजेपी 6 सीटों पर जीत रही है। हिमाचल में मतगणना होगी 4 सीट पर और आएंगी 6 सीट।

संजय सिंह ने कहा “राजस्थान 25 सीट पर नतीजे आएंगे और 33 सीटें मिल जाएंगी। यूपी में एनडीए की सीटें बढ़ गईं, इंडिया गठबंधन की घट गईं। केरल में 27 % वोट शेयर बीजेपी सुन कर बेहोश हो गई। ये कौन सा एक्जिट पोल है। एक्जिट पोल के इतिहास पर भी सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि 2004 में एक्जिट पोल ने बीजेपी को जिता दिया था। बंगाल विधानसभा में बीजेपी को जिता दिया था, जबकि नतीजे इसके उलट रहे थे।

Continue Reading

Trending