नेशनल
लुधियाना कारखाना हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10
लुधियाना, 21 नवंबर (आईएएनएस)| लुधियाना में एक प्लास्टिक कारखाने की इमारत ढहने के हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
चीमा चौक के पास एक औद्योगिक क्षेत्र के संकरे इलाके में स्थित पांच मंजिला इमारत भीषण आग लगने के बाद एक शक्तिशाली विस्फोट के साथ सोमवार दोपहर ढह गई थी।
अधिकारी ने कहा कि ध्वस्त इमारत में दमकल कर्मियों और नगर निगम कर्मचारियों समेत 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है।
अधिकारी ने यह भी बताया कि इमरात के मलबे से 10 शव बरामद हुए हैं और बचाव अभियान रात भर (सोमवार-मंगलवार रात) जारी रहा।
तीन शव सोमवार शाम को बरामद हुए, जबकि बाकी शव रात के समय बरामद हुए।
एक वरिष्ठ जिला अधिकारी ने मीडिया को बताया, बचाव अभियान आज (मंगलवार) जारी रहेगा। कुछ लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं।
राष्ट्रीय आपदा राहत दल (एनडीआरएफ), सेना, पंजाब पुलिस, अग्निशमन विभाग और एक स्थानीय गैर सरकारी संगठन की टीमें फंसे लोगों को बचाने में लगी हैं।
मलबे से निकाले गए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस आयुक्त आर.एन. ढोक ने कहा कि इमारत के अंदर फंसे अधिकारी सोमवार सुबह आग लगने के बाद इसके निरीक्षण के लिए गए थे।
उन्होंने कहा कि अमरसन पॉलीमर्स में केमिकल और संग्रहित की गई प्लास्टिक की चीजों में आग लगी थी।
आग को बुझाने के लिए सोमवार को कम से कम 15 दमकल कर्मी फौरन घटनास्थल रवाना हुए थे, जिस पर काबू करने में करीब छह घंटे लग गए थे।
नेशनल
सपा और कांग्रेस के शहजादे दिन में सपना देख रहे, जनता 4 जून को इन्हे नींद से जगा देगी: पीएम मोदी
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने उत्तर प्रदेश के बस्ती पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आपका ये उत्साह, ये जनसैलाब, ये आशीर्वाद, बस्ती, सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज, इस क्षेत्र ने हमेशा मुझ पर, भाजपा पर भरोसा किया है। हमारे काम पर भरोसा किया है। हमारी बात, हमारे वादों, हमारे इरादों पर भरोसा किया है, इसलिए मैं आपके इस भरोसे पर खरा उतरने में ना पहले कोई कमी छोड़ी है, ना आगे कोई कमी छोड़ूंगा। ये मोदी की गारंटी है। मैं पहले भी इसी मैदान में आपके बीच आ चुका हूं, लेकिन आज जो सभा में देख रहा हूं, इससे पहले ऐसा दृश्य देखने का सौभाग्य नहीं मिला था।
इस दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, सपा और कांग्रेस के शहजादे की फिल्म के रिलीज से मैं नराज हूं। सपा और कांग्रेस के शहजादे अफवाह उड़ा रहे हैं कि वे 79 सीट जीतेंगे। ये लोग दिन में सपना देख रहे हैं। पीएम मोदी ने रहा, 4 जून को यूपी की जनता इन्हें नींद से जगा देगी। इसके बाद ये लोग हार ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे। पीएम ने रैली में राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन को राम मंदिर से परेशानी है। सपा वाले राम मंदिर को बेकार बताते हैं। राम मंदिर जाने वालों को पाखंडी कहते हैं। ये लोग सनातन धर्म के विनाश करने की बात करते हैं। कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं। ये राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। ये रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। इन पांच चरणों ने ही देश में तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है। आप इंडी अलायंस का बयान देख लीजिए। हर कोई अलग-अलग आंकड़े बताते हैं। पूरा इंडी अलायंस ऐसा निराशा के गर्त में डूबा है कि इनको ये भी याद नहीं रहता कि वो दो दिन पहले क्या बोला था और आज क्या बोल रहे हैं। आप समझदार लोग हैं कभी भी अपना समय और अपनी शक्ति व्यर्थ नहीं जाने देते। अब आप सोचिए सपा को मिलने वाला एक भी वोट, कांग्रेस को पड़ने वाला वोट किसी काम का है क्या? आपका वोट बेकार हो जाए, बर्बाद हो जाए, यहां का कोई मतदादा चाहेगा क्या? इसलिए आपका वोट उसको पड़ना चाहिए, जिसकी सरकार बनने की गारंटी है।”
उन्होंने कहा, “कभा भी पुण्य कार्य मिलता हो, तो मौका गंवाना चाहिए क्या? अगर आप वोट नहीं डालेंगे तो पुण्य मिलेगा क्या? आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता है, तो वो आशीर्वाद देते हैं। मैं इतने काम करने वाला हूं, हर काम से पुण्य मिलने वाला है, इसलिए वोट दीजिए विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए। 22 जनवरी 2024…इस देश में बहुत लोग जिन्हें अपने बेटे का जन्मदिन याद नहीं, लेकिन इस देश के बच्चे-बच्चे को 22 जनवरी 2024 पता है। मैं 22 जनवरी बोलता हूं और देश बोल उठता है जय श्री राम। अयोध्या में उस ऐतिहासित दिन पर मैंने कहा था कि राम से राष्ट्र, विरासत से विकास, अध्यात्म से आधुनिकता, आज देश इसी मंत्र पर आगे बढ़ रहा है।”
पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान के हमदर्द सपा और कांग्रेस वाले अब भारत को डरा रहे हैं। ये कहते हैं कि पाकिस्तान से डरो उसके पास एटम बम है। साथियों पाकिस्तान तो पस्त पड़ गया है। उसे अनाज के भी लाले पड़ गए। क्यों डरे भारत? आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है, मोदी की मजबूत सरकार है। भारत आज घर में घुसकर मारता है। आज भारत वैश्विक मंच पर जो बोलता है, पूरी दुनिया उसे सुनती है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस अति पिछड़ा विरोधी है। सीताराम केसरी को रातोंरात बाथरूम में फेंककर सोनिया गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया था।
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
इब्राहिम रईसी के निधन पर शोक पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- दुःख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है
-
नेशनल3 days ago
ओडिशा के ढेंकानाल में बोले पीएम मोदी, मैंने ओडिशा और देश की सुख समृद्धि के लिए भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद मांगा
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली के CM केजरीवाल का बड़ा दावा, कहा- इंडिया गठबंधन को मिलेगा 300 से अधिक सीटों का जनादेश
-
करियर3 days ago
राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
-
नेशनल3 days ago
भाजपा जितनी मजबूत होगी, सनातन धर्म उतना मजबूत एवं प्रखर होगा: के अन्नामलाई
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं : सीएम योगी
-
नेशनल2 days ago
बिहार के मोतिहारी में बोले पीएम मोदी- चार जून को इंडी वालों के इरादे पर सबसे बड़ा प्रहार होगा
-
मनोरंजन3 days ago
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं मां, बेटे को दिया ये अनोखा नाम