Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लाइम रोग होना मेरी खुशनसीबी रही : शानिया ट्वेन

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस, 10 सितम्बर (आईएएनएस)| गायिका शानिया ट्वेन का मानना है कि लाइम रोग के संपर्क में आना कहीं न कहीं उनके लिए आशीर्वाद की तरह रहा।

वेबसाइट ‘मोंट्रोसेप्रेस डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘स्टिल द वन’ गीत की गायिका को जब यह बीमारी हुई तो वह अपने करियर को लेकर चिंतित रहने लगी क्योंकि उनकी आवाज पर भी इसका असर पड़ा था, हालांकि वह गाना रिकॉर्ड नहीं कर पाने को लेकर परेशान थीं, लेकिन वह इस बात की शुक्रगुजार है कि उन्हें अपने लिए समय निकालने और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिला।

ट्वेन (52) ने रेडियो टाइम्स मैगजीन को बताया कि ब्रेक के दौरान खाली समय में अपने बेटे एजा की मदद कर पाईं, जो उनके पूर्व पति रॉबर्ट ‘मट’ लैंगे से है।

ट्वेन ने कहा, मैं प्रस्तुति देने में सक्षम थी, लेकिन अल्बम रिकॉर्ड करने को लेकर प्रतिबद्ध नहीं थी, जो कि एक अलग बात है, हालांकि यह बीमारी के रूप में मेरे लिए आशीर्वाद की तरह था। ब्रेक के दौरान मैंने घरेलू जिंदगी का लुत्फ उठाया, जिसका शायद आनंद नहीं ले पाने पर बाद में मुझे पछतावा होता।

ट्वेन अब फ्रेडरिक थिएबॉद की पत्नी हैं। उन्होंेने कहा कि अगर उन्हें गायन छोड़ना पड़ता तो वह जीवन भर दुखी रहती।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending