Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘लखनऊ सेंट्रल’ के साथ बॉलीवुड में नई पारी की शुरुआत : गिप्पी

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)| वर्ष 2015 में ‘सैकंड हैंड हजबैंड’ के साथ बॉलीवुड में शुरुआत कर चुके पंजाबी अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल का मानना है कि वह ‘लखनऊ सेंट्रल’ जैसी बड़ी फिल्म के साथ बॉलीवुड में नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

गिप्पी ‘लखनऊ सेंट्रल’ से बॉलीवुड में नईोपरी की शुरुआत जैसा मान रहे हैं।

उन्होंने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, मैंने वर्ष 2000 में संगीत उद्योग के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। लोगों को इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन मेरी तीसरी अल्बम के साथ लोगों का लगा कि यह मेरी पहली अल्बम है, इसलिए यह सामान्य बात है।

उन्होंने कहा, अब मैंने ‘लखनऊ सेंट्रल’ में काम किया है। यह बड़े कलाकारों के साथ एक बड़ी फिल्म है, क्योंकि इसमें सबकुछ अच्छी तरह चल रहा है, जैसा फिल्म में होना चाहिए।

गिप्पी का मानना है कि दर्शकों को लगेगा कि यह हिंदी फिल्म उद्योग में उनकी नई शुरुआत है।

फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि ‘लखनऊ सेंट्रल’ एक अच्छी फिल्म है और लोग इसे जरूर देखेंगे।

‘लखनऊ सेंट्रल’ में डायना पेंटी, फरहान अख्तर, दीपक डोबरियाल और रवि किशन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

रंजीत तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होगी।

Continue Reading

मनोरंजन

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।

Continue Reading

Trending