Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

लंदन में ट्राम पटरी से उतरी, 7 की मौत 50 से अधिक घायल

Published

on

Loading

लंदन में ट्राम पटरी से उतरी, 7 की मौत  50 से अधिक घायल

लंदन | लंदन में तेज रफ्तार ट्राम के पलटने से सात लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए।  ट्राम के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह अभी पुलिस हिरासत में है।

परिवहन पुलिस का कहना है कि वह छानबीन कर रहे हैं कि जिस वक्त यह हादसा हुआ चालक सो तो नहीं रहा था। रेल दुर्घटना जांच शाखा (आरएआईबी) ने कहा कि ट्राम तेज रफ्तार से दौड़ रहा था।

उपमुख्य पुलिस अधिकारी एड्रियन हांस्टॉक ने कहा, “यह एक दुखद घटना है और हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं। सुबह जब अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें जटिल और चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ा।”

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत

Published

on

Loading

मॉस्को। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। चारों छात्र 18-20 वर्ष की आयु के दो लड़के और दो लड़कियाँ हैं जो वेलिकि नोवगोरोड शहर में पास के नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक भारतीय छात्रा वोलखोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए। खबरों के अनुसार, उसे बचाने की कोशिश में तीन और छात्र नदी में डूब गए। एक लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मास्को में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम शवों को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसका उचित इलाज किया जा रहा है।’’

सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि छात्र वेलिकी की नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। उसने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’ उसने बताया कि परिजनों तक शव जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बना हुआ है।

Continue Reading

Trending