Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रेलवे रसोई कर्मी के रूप में दिखेंगे धनुष

Published

on

Loading

अपने शानदार अभिनय और भिन्न-भिन्न भूमिकाएं निभाने के लिए प्रख्यात अभिनेता धनुष अपनी अगली तमिल फिल्म में रेलवे रसोई के कामगार की भूमिका में दिखाई देंगे। निर्देशक प्रभु सोलोमन की यह तमिल फिल्म एक यात्रा पर आधारित है।

सोलोमन ने आईएएनएस को बताया, “यह पूरी फिल्म चलती रेलगाड़ियों में शूट की जाएगी। धनुष इस फिल्म में रेलवे रसोई कामगार की भूमिका में होंगे।”

नवोदित कलाकारों के साथ काम करने के लिए जाने जाने वाले सोलोमन ने धनुष के अभिनय से प्रभावित होकर उनका चुनाव किया।

उन्होंने कहा, “यह सच है कि मैं नए कलाकारों के साथ काम करना पसंद करता हूं लेकिन धनुष एक अपवाद हैं। वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं और इस फिल्म में उसका एक अलग रूप देखने का मौका मिलेगा।”

अपनी फिल्मों में दर्शकों को चौंकाने वाले सोलोमन फिल्म के कुछ दृश्यों को फिल्माने के लिए असम जाने की योजना बना रहे हैं। उनकी यह फिल्म यात्रा पर आधारित होगी।

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से ही एक यात्रा फिल्म का निर्देशन करना चाहता था।”

यह फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो दूरंतो एक्सप्रेस से दिल्ली से चेन्नई की यात्रा करता है।

सोलोमन ने अभी बाकी कलाकारों का चुनाव नहीं किया है। इस फिल्म में एक नई अभिनेत्री को लेने की उम्मीद है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending