Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रियो ओलम्पिक (तीरंदाजी) : दीपिका ने अगले दौर में कदम रखा

Published

on

रियो

Loading

रियोरियो डी जनेरियो| भारत की अग्रणी महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने जॉर्जिया की क्रीस्टीन इस्बुअ को हराकर अगले दौर मे कदम रख दिया है। विश्व की 12वीं वरीयता प्राप्त तीरंदाज दीपिका ने 1/32 एलीमिनेटर में अपने से ऊंची वरीय क्रीस्टीन को बुधवार को 6-4 से हराया।

दीपिका ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। अपने पहले प्रयास में 8 अंक हासिल करने के बाद दीपिका ने दूसरे और तीसरे प्रयास में क्रमश: 10 और 9 अंक जुटाए। क्रीस्टीन ने पहले प्रयास में 8,9,9 अंक जुटाए। दूसरे सेट में हालांकि जार्जियाई खिलाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन किया3 और 10, 10 तथा 9 अंक जुटाए।

इस पर दीपिका ने भी दूसरे सेट में 10,10 तथा 9 अंक जुटाए। स्कोर दीपिका के पक्ष में 3-1 था। दीपिका ने तीसरे सेट में बेहतरीन प्रदर्शन करेत हुए तीनों 10 प्वाइंटर्स हासिल किए। क्रीस्टीन के पास इसका जवाब न था।

क्रीस्टीन ने हालांकि चौथे सेट में 10, 9 तथा 10 अंक जुटाए जबकि दीपिका सिर्फ 9, 9, 9 अंक ही जुटा सकीं। इसके बाद यह मुकाबला पांचवें सेट तक खिंचा। दोनों तीरंदाजों ने इस सेट में 10, 10, 9 अंक बनाए। अंक बंटे और दीपिका बाजी मारने में सफल रहीं।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending