Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रियो ओलम्पिक : अमेरिका से आज भिड़ेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

Published

on

रियो

Loading

रियोरियो डी जनेरियो| लगातर दो हार के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम अपने अगले मुकाबले में गुरुवार को एक और मजबूत टीम अमेरिका के खिलाफ उतरेगी। जहां उसकी कोशिश पिछली हारों को भुला कर जीत की राह पर लौटने की होगी। जापान के खिलाफ ड्रॉ के साथ अभियान शुरू करने वाली भारतीय महिला टीम को इसके बाद ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी है।

भारतीय टीम अपने बुरे प्रदर्शन को दोहराने के मूड में नहीं होगी, लेकिन उसके लिए परेशानी कम नहीं है और अगर उसने पिछली मैचों की गलतियों से नहीं सीखा तो एक और हार उससे दूर नहीं है। ब्रिटेन ने भारत को 3-0 से हराया तो आस्ट्रेलिया ने 6-1 से शर्मनाक मात दी। इन दोनों मैचों में एक बात समान थी, भारतीय टीम की खराब रक्षापंक्ति और गेंद अपने पास न रख पाना।

जिस मजबूत रक्षापंक्ति के दम पर इस टीम ने 36 साल बाद ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया था उसी ने पिछले दो मैचों में भारत को निराश किया है। वहीं, फॉरवर्ड खिलाड़ी भी विरोधियों के गोलपोस्ट तक पहुंचकर असफल होती रही हैं। ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया के खिलाफ को भारत विपक्षी डी में लगभग न के बराबर दिखाई दिया था।

ऐसे में कोच नील हॉगुड की चिंता टीम में समन्वय के साथ-साथ सोच में बदलाव लाने की भी है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिलाएं दूसरे क्वार्टर के बाद लड़ती नजर नहीं आईं। कप्तान सुशीला चानू और कोच को अमेरिका के खिलाफ जीत के लिए नजरिए को बदलने की भी जरूरत है।

भारतीय टीम इस समय अंक तालिका में सबसे नीचे है और उसके क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग न के बराबर हैं। ऐसे में टीम अपने बाकी मैच जीत ओलम्पिक का संतोषजनक अंत जरूर करना चाहेगी।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending