Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राहुल ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी

Published

on

राहुल

Loading

राहुल नई दिल्ली| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 72वें जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल ने ट्वीट कर कहा, “आज राजीव जी को याद कर रहा हूं। उनकी दूरदृष्टि, मूल्यों और लोगों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता हमारी प्रेरणा बनी रहेगी।”

पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते से भी ट्वीट कर कहा, “हम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने देश को 21वीं सदी में पहुंचाने में मदद की।”

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वह 1984 से 1989 के दौरान देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे।

उन्होंने 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पद्भार संभाला था।

राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडू में आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending