Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राहुल गांधी की “छुट्टी”, करेंगे आराम

Published

on

rahul-gandi-on-leave

Loading

राहुल संसद के बजट सत्र से दूर रहेंगे

नई दिल्ली। चुनावों में कांग्रेस के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण विरोधियों के निशाने पर चल रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के कामकाज से कुछ दिन की छुट्टी पर चले गए है। बताया जा रहा है कि राहुल इस छुट्टी के दौरान आत्ममंथन और आराम करना चाहते हैं ताकि वापस लौटकर वह पार्टी के कामकाज में सक्रियता से भाग ले सकें। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राहुल के छुट्टी के इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। ये भी साफ हो गया है कि राहुल बजट सत्र में भी शामिल नहीं होंगे। राहुल की छुट्टी की पुष्टि करते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि राहुल को कुछ वक्त दीजिए। सोनिया ने कहा कि राहुल पार्टी को फिर से खड़ा करना चाहते हैं। इसी मकसद से वे आत्ममंथन करने के लिए छुट्टी पर गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, वह हाल के चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार की वजहों पर आत्मचिंतन और पार्टी की भविष्य की योजनाओं पर मंथन कर रहे हैं। पार्टी के एक नेता ने बताया कि राहुल गांधी को आत्मचिंतन, आत्ममंथन के लिए छुट्टी दी गई है। उन्होंने कहा कि वह सप्ताह के अंत तक दिल्ली से बाहर रहेंगे और बजट सत्र के दौरान सदन में उपस्थित नहीं हो पाएंगे। सूत्रों ने बताया कि वह पूरे सत्र के दौरान अनुपस्थित रहेंगे या नहीं इसकी जानकारी नहीं है।

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुत्र राहुल की बजट सत्र के दौरान सदन से अनुपस्थिति का विशेष अर्थ निकाला जा रहा है, जब संसद में विवादित भूमि अधिग्रहण अध्यादेश सहित छह अध्यादेशों पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। 2014 के आम चुनाव के बाद से लगातार पांचवीं यानी हाल में संपन्न दिल्ली चुनाव में हुई हार ने साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की किस्मत को सुधारने की चुनौती पेश कर दी है।

पार्टी का वोट-प्रतिशत 2013 के बाद से गिर रहा है, जिसमें 24 फीसदी की गिरावट आई है। 2014 के आम चुनाव में यह 15 फीसदी और गिरा तथा दिल्ली चुनाव में इसे 9.7 फीसदी मत मिला। कांग्रेस के हजारों पारंपरिक समर्थक राष्ट्रीय राजधानी में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ चले गए। आप ने हाल में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में 67 सीटें जीत ली, जबकि तीन सीटें भाजपा के खाते में गईं, वहीं कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई। कभी देश के सभी राज्यों में शासन कर चुकी कांग्रेस मौजूदा समय में सिर्फ असम, केरल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में सत्ता में है।

दरअसल राहुल गांधी चुनावों में कांग्रेस के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण निशाने पर रहे हैं। उनका इस तरह छुट्टी पर जाना एक बार फिर विरोधियों को अखर सकता है। बजट सत्र में उनकी गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गई है। राहुल को कांग्रेस पार्टी का भविष्य का चेहरा माना जाता है। उनके द्वारा इस तरह बजट सत्र से दूरी बनाने से भी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

नेशनल

सपा और कांग्रेस के शहजादे दिन में सपना देख रहे, जनता 4 जून को इन्हे नींद से जगा देगी: पीएम मोदी

Published

on

Loading

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने उत्तर प्रदेश के बस्ती पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आपका ये उत्साह, ये जनसैलाब, ये आशीर्वाद, बस्ती, सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज, इस क्षेत्र ने हमेशा मुझ पर, भाजपा पर भरोसा किया है। हमारे काम पर भरोसा किया है। हमारी बात, हमारे वादों, हमारे इरादों पर भरोसा किया है, इसलिए मैं आपके इस भरोसे पर खरा उतरने में ना पहले कोई कमी छोड़ी है, ना आगे कोई कमी छोड़ूंगा। ये मोदी की गारंटी है। मैं पहले भी इसी मैदान में आपके बीच आ चुका हूं, लेकिन आज जो सभा में देख रहा हूं, इससे पहले ऐसा दृश्य देखने का सौभाग्य नहीं मिला था।

इस दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, सपा और कांग्रेस के शहजादे की फिल्म के रिलीज से मैं नराज हूं। सपा और कांग्रेस के शहजादे अफवाह उड़ा रहे हैं कि वे 79 सीट जीतेंगे। ये लोग दिन में सपना देख रहे हैं। पीएम मोदी ने रहा, 4 जून को यूपी की जनता इन्हें नींद से जगा देगी। इसके बाद ये लोग हार ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे। पीएम ने रैली में राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन को राम मंदिर से परेशानी है। सपा वाले राम मंदिर को बेकार बताते हैं। राम मंदिर जाने वालों को पाखंडी कहते हैं। ये लोग सनातन धर्म के विनाश करने की बात करते हैं। कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं। ये राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। ये रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। इन पांच चरणों ने ही देश में तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है। आप इंडी अलायंस का बयान देख लीजिए। हर कोई अलग-अलग आंकड़े बताते हैं। पूरा इंडी अलायंस ऐसा निराशा के गर्त में डूबा है कि इनको ये भी याद नहीं रहता कि वो दो दिन पहले क्या बोला था और आज क्या बोल रहे हैं। आप समझदार लोग हैं कभी भी अपना समय और अपनी शक्ति व्यर्थ नहीं जाने देते। अब आप सोचिए सपा को मिलने वाला एक भी वोट, कांग्रेस को पड़ने वाला वोट किसी काम का है क्या? आपका वोट बेकार हो जाए, बर्बाद हो जाए, यहां का कोई मतदादा चाहेगा क्या? इसलिए आपका वोट उसको पड़ना चाहिए, जिसकी सरकार बनने की गारंटी है।”

उन्होंने कहा, “कभा भी पुण्य कार्य मिलता हो, तो मौका गंवाना चाहिए क्या? अगर आप वोट नहीं डालेंगे तो पुण्य मिलेगा क्या? आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता है, तो वो आशीर्वाद देते हैं। मैं इतने काम करने वाला हूं, हर काम से पुण्य मिलने वाला है, इसलिए वोट दीजिए विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए। 22 जनवरी 2024…इस देश में बहुत लोग जिन्हें अपने बेटे का जन्मदिन याद नहीं, लेकिन इस देश के बच्चे-बच्चे को 22 जनवरी 2024 पता है। मैं 22 जनवरी बोलता हूं और देश बोल उठता है जय श्री राम। अयोध्या में उस ऐतिहासित दिन पर मैंने कहा था कि राम से राष्ट्र, विरासत से विकास, अध्यात्म से आधुनिकता, आज देश इसी मंत्र पर आगे बढ़ रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान के हमदर्द सपा और कांग्रेस वाले अब भारत को डरा रहे हैं। ये कहते हैं कि पाकिस्तान से डरो उसके पास एटम बम है। साथियों पाकिस्तान तो पस्त पड़ गया है। उसे अनाज के भी लाले पड़ गए। क्यों डरे भारत? आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है, मोदी की मजबूत सरकार है। भारत आज घर में घुसकर मारता है। आज भारत वैश्विक मंच पर जो बोलता है, पूरी दुनिया उसे सुनती है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस अति पिछड़ा विरोधी है। सीताराम केसरी को रातोंरात बाथरूम में फेंककर सोनिया गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया था।

Continue Reading

Trending