Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राहुल को सहारनपुर जाने की नहीं मिली इजाजत

Published

on

Loading

लखनऊ , 26 मई (आईएएनएस)| जातीय दंगों में झुलस रहे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में माहौल को शांत करने में लगे पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सहानरपुर आने की अनुमति नहीं दी। राहुल शनिवार को सहारनपुर का दौरा करने वाले थे। कहा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के दौरे के बाद हिंसा और भड़क उठी, इसलिए सहारनपुर जिला प्रशासन ने राहुल गांधी के दौरे को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड आर्डर) आदित्य मिश्रा ने स्पष्ट कहा, कल (शनिवार) सहारनपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष के दौरे को हमारी अनुमति नहीं है।

सहारनपुर के एसएसबी बबलू कुमार ने कहा, अगर इसके बाद भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कल सहारनपुर आने का प्रयास करते हैं तो उनको हवाई पट्टी पर रोका जाएगा।

गौरतलब है कि सहारपुर के शब्बीरपुर में पांच मई को राजपूतों और दलितों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद गांव में कई दलितों के घर जला दिए गए थे। पीड़ित दलितों के प्रति सहानुभूति जताने के लिए बसपा मुखिया मायावती सहारनपुर पहुंची थीं। उनके जाने के बाद हिंसा फिर भड़क उठी और उसमें भी एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए थे।

सहारनपुर के शब्बीरपुर समेत विभिन्न स्थानों पर हुई जातीय हिंसा के कारण सहारनपुर के डीएम और एसएसपी को निलंबित कर दिया गया है।

Continue Reading

नेशनल

FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम एक्शन में आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह एफआईआर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के अपराध से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज की गई। मालीवाल की ओर से कई पन्नों की शिकायत दर्ज कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस मारपीट के मुख्य आरोपी विभव कुमार को तलाश रही है। हालांकि उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। खबर है कि वो दिल्ली छोड़कर किसी अन्य राज्य में छुपा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त स्वाति के साथ मारपीट हुई उस वक्त अरविंद केजरीवाल भी घर के अंदर ही मौजूद थे। इसलिए दिल्ली पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा सकती है। दिल्ली पुलिस घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों और स्टाफ के बयान दर्ज करेगी। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी की भी जांच करेगी जो सीएम आवास के अंदर लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस विभव के घर पहुंची थी लेकिन वो घर पर नहीं था इसलिए टीम वापस लौट गई। विभव कहां हो सकता है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। आज महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन रैली है, पुलिस को शक है कि कहीं विभव महाराष्ट्र तो नहीं चला गया। पुलिस की करीब 10 टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसमें चार टीम विभव का लोकेशन पता लगा रही है। वह अमृतसर में भी हो सकता है।

इससे पहले स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मालीवाल का बयान दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही।

Continue Reading

Trending