Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

राष्ट्रीय कूंगफू चैम्पियनशिप के लिए उप्र की टीम घोषित

Published

on

Loading

लखनऊ| हैदराबाद में 29 से 31 दिसम्बर तक आयोजित होने वाली नौवीं राष्ट्रीय कूंगफू चैम्पियनशिप के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश की टीम की घोषणा कर दी गई। उत्तर प्रदेश कूंगफू संघ के महासचिव जीपी त्रिपाठी ने कहा कि चैम्पियनशिप में सांदा, लाइट सांदा, ताओलू और तुइ शू वर्गो में महिला एवं पुरुषों के 90 से अधिक प्रतिस्पर्धाएं होंगी।

इस चैम्पियनशिप में 20 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हिस्सा लेने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, मिजोरम, झारखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, असम. नगालैंड, मणिपुर, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, केरल एवं तेलंगाना शामिल हैं। प्रतियोगिता में 600 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

उत्तर प्रदेश की टीम इस प्रकार है : गुड्डी वर्मा, सुनीता गौतम, प्रज्ञा तिवारी, शिवांगी त्रिपाठी, रिया श्रीवास्तव, खुशी, तेजस तिवारी, आशी, गौरव पाठक, स्वपनिल कुमार, अंकित सिंह, आकाश यादव, लकी सिंह, व्योम सिंह, आकाश कुमार, आनंद, वैभव, प्रसून गुप्ता, रोबिन सिंह, प्राज्वल, उमंग श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, उत्राक्ष मिश्रा, अवनीश गौतम, प्रतीक यादव, शिव सागर यादव।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending