Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रानी मुखर्जी ‘हिचकी’ से करेंगी बड़े पर्दे पर वापसी

Published

on

Loading

मुंबई| मातृत्व का आनंद उठा रहीं अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने फिल्म ‘मर्दानी’ में पुलिस अधिकारी के रूप में अपने दमदार अभिनय से सबको हैरान कर दिया था। अभिनेत्री फिल्म ‘हिचकी’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बने इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने और निर्माण मनीष शर्मा ने किया है। ‘हिचकी’ की कहानी एक प्रेणादायक कहानी है। यह एक औरत की कहानी है जो अपनी कमजोरी को ही मजबूती बना लेती है।

इसके बारे में बात करते हुए रानी ने एक बयान में कहा, “मैं ऐसी पटकथा की तलाश में थी, जो मेरे लिए चुनौतीपूर्ण हो।”

उन्होंने कहा, “हम सभी की एक कमजोरी होती है, जो हमें पीछे की ओर खींचती है। यह कमजोरी किसी भी रूप में हो सकता है। हमें इसे बस हिचकी के रूप में लेना चाहिए। उसके बाद हम एक विजेता के रूप में उभर सकते हैं। फिर हमारे सपनों को पूरा करने के रास्ते में यह नहीं आएगा। ‘हिचकी’ को सकारात्मक आधार पर बनाया गया है। इसलिए मैंने इसे करने का निर्णय लिया।”

रानी मुखर्जी ने यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा से शादी की है, जिनसे उन्हें एक बेटी आदिरा है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending