Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राखी बांधने का मुहूर्त इस बार दोपहर बाद

Published

on

राखी बांधने का मुहूर्त, दोपहर बाद, 29 अगस्त, भद्रा का साया

Loading

रायपुर। इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर 29 अगस्त को दोपहर तक भद्रा का साया है। इसलिए बहनों को भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए दोपहर तक इंतजार करना पड़ेगा। यह संयोग ही है कि 2013, 2014 और अब 2015 में लगातार तीसरा वर्ष रक्षाबंधन पर भद्रा की साया है। दोपहर 1.40 तक भद्रा की वजह से दोपहर बाद ही भाइयों की कलाइयां सजेंगी। ज्योतिषाचार्य पं.आनंद तिवारी का कहना है कि भद्रा पर शुभ कार्य नहीं किए जाते। भद्रा में यात्रा, विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, रक्षाबंधन जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। भद्रा का संबंध सूर्य और शनि से है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दोपहर 1.40 तक भद्रा के कारण भाइयों की कलाइयां दोपहर बाद सजेंगी।

वर्ष 2014 में भी रक्षाबंधन के दिन भद्रा लगा था। बीते वर्ष 10 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पड़ा था। इस दिन भी 8 घंटे तक भद्रा था। दोपहर बाद ही भाइयों की कलाई सजी थी। इसी तरह 2013 को पूर्णिमा तिथि में भद्रा लगने से रात 8.41 बजे के बाद शुभ मुहूर्त था। इस वर्ष 20 और 21 अगस्त दो दिन तक रक्षाबंधन मनाया गया। 10 घंटे तक भद्रा का प्रभाव था। इस वर्ष भद्रा का अंतर 9 घंटा 11 मिनट तक है।

वहीं ज्योतिषाचार्य पं. लल्लू महाराज का कहना है कि 28 अगस्त को रात 3.35 बजे से भद्रा लग रहा है, जो रक्षाबंधन पर्व यानी 29 अगस्त को दोपहर 1.50 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि भद्रा में रक्षासूत्र बांधना शास्त्र सम्मत नहीं है, इसके बाद से रात तक शुभ मुहूर्त है। दोपहर 1.51 से 4.15 बजे तक रक्षासूत्र बांधने का श्रेष्ठ मुहूर्त है। रक्षाबंधन पूर्णिमा को मनाया जाता है। 29 अगस्त की रात 12.04 बजे तक पूर्णिमा है।

प्रादेशिक

मुंबई में बड़ा हादसा, तेज आंधी में 100 फीट ऊंचा होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिरा, 14 की मौत

Published

on

Loading

मुंबई। मुंबई में आंधी के बाद घाटकोपर में 100 फीट ऊंचा और 250 टन वजनी लोहे का होर्डिंग एक पेट्रोल पंप पर गिर जाने से इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 74 लोग घायल हो गए ।हादसे के फौरन बाद मुंबई पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शुरुआत में होर्डिंग के नीचे 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की खबर थी। धीरे-धीरे लोगों को निकाला जा रहा था। इसके बाद NDRF ने भी मोर्चा संभाला। एनडीआरएफ इंस्पेक्टर गौरव चौहान ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि ढहे हुए बिलबोर्ड के नीचे फंसे लोगों को बचाने के लिए खुदाई करने वालों ने मलबे को खोदा, जिसके बाद आठ शव पहले ही बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि चार और शव अभी भी मलबे के अंदर दबे हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘हमने उनका पता लगा लिया है, लेकिन इस पेट्रोल पंप के कारण हम उन्हें हटा नहीं सकते और स्थिति खतरनाक हो सकती है। इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुंबई के घाटकोपर में हुई घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और होर्डिंग गिरने से घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। दरअसल, मुंबई के घाटकोपर में सोमवार को भारी बारिश और तूफान के कारण 70 मीटर लंबा बिलबोर्ड गिर गया। घाटकोपर के चेड्डानगर जंक्शन में एक पेट्रोल पंप पर अवैध होर्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की जान चली गई है. सोमवार शाम को बचाव अभियान शुरू हुआ, जिसमें 64 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एनडीआरएफ ने मलबे में फंसे शवों को निकालने के लिए खुदाई करने वालों के साथ रात भर बचाव अभियान चलाया।

बीएमसी ने सोमवार शाम को एक बयान में कहा कि होर्डिंग गिरने से 20 से 30 लोग अभी भी मलबे के अंदर फंसे हुए हैं। हालांकि, पेट्रोल पंप पर हुए हादसे के कारण मलबा हटाने में एनडीआरएफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे खतरनाक स्थिति पैदा हो सकती थी। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्थिति का जायजा लेने के लिए सोमवार को घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के इलाज की भी घोषणा की।

Continue Reading

Trending