Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रंजन को बेस्ट पीआरओ का पुरस्कार

Published

on

Loading

पटना/मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)| भोजपुरी सिनेमा के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे पटना के रंजन सिन्हा को बेस्ट पीआरओ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुंबई में शुक्रवार को आयोजित सबरंग भोजपुरी फिल्म पुरस्कार, 2017 में उन्हें यह सम्मान अभिनेत्री अनारा गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया।

सबरंग भोजपुरी फिल्म पुरस्कार भोजपुरी सिनेमा के लिए बॉलीवुड के फिल्म फेयर के समकक्ष है, जिसमें रंजन सिन्हा को भोजपुरी फिल्मों के बेहतरीन जनसंपर्क (पीआर) के लिए बेस्ट पीआरओ चुना गया।

उल्लेखनीय है कि रंजन सिन्हा ने अपने 14 साल के पीआर करियर में सुपर स्टार मनोज तिवारी, रवि किशन, खेसारीलाल यादव, अवधेश मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकारों के लिए बतौर प्रचारक काम किया है। अब तक उन्होंने 350 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों के लिए पीआर का काम किया है।

Continue Reading

मनोरंजन

आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर

Published

on

Loading

मुंबई। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया था। आज भी टीवी पर इसको काफी पसंद किया जाता है। फिल्म में सनी देओल द्वारा कुलदीप सिंह चांदपुरी का निभाया गया किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। पिछले साल अगस्त में ऐसी खबरें सामने आई थी कि सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल बनने वाला है। अब इस खबर पर मुहर लग गई है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। इस फिल्म को साल 2026 में रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज करने का प्लान हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, “बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने का टारगेट है। इंडियन आर्म्ड फोर्सेज पर बेस्ड फिल्म होने की वजह कर मेकर्स को ऐसा लगता है कि इस फिल्म को रिलीज करने के लिए इससे बेहतर डेट नहीं हो सकती है।”

फिल्म में सनी देओल अपने उसी पुराने मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में दिखेंगे और उनके साथ आयुष्मान खुराना भी होंगे।

Continue Reading

Trending