Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ये जनता की जीत है : अरविंद केजरीवाल

Published

on

kejrriwal-statement

Loading

नई दिल्ली। चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल करने की संभावनाओं के बीच दिल्ली के सीएम पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने इसे जनता की बड़ी जीत बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस जीत के बाद भी हमें अहंकार नहीं करना है। उन्होंने यकीन जताया कि हम दिल्ली को ऐसा शहर बना सकते हैं कि जिस पर गरीब और अमीर दोनों गर्व करेंगे।

आप दफ्तर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हमें खुद को किसी भी तरह के अहंकार से दूर रखना है। आज जो कांग्रेस का हाल हुआ वह उसके अहंकार के कारण है, आज जो भाजपा का हाल हुआ, उसके पीछे भी अहंकार है। केजरीवाल ने चेताया कि अगर हमने अहंकार किया तो यही जनता पांच साल बाद हमें सबक सिखाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि इस भारी बहुमत से डर भी लग रहा है कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतर पाएंगे या नहीं। केजरीवाल ने इस दौरान अपनी पत्नी और परिवार को भी सराहा। उन्होंने कहा कि अगर परिवार का सहयोग न मिलता तो किसी भी हाल में ये सफलता हासिल नहीं होती। उन्होंने कहा कि जब आप सच्चाई के रास्ते पर चलते हैं तो ब्रह्मांड की सारी शक्तियां आपकी मदद करती हैं।

यहीं मौजूद आप नेता कुमार विश्वास ने कहा कि असली चुनौतियों का दौर अब शुरू हुआ है। इसका सामना करने के लिए एक-एक व्यक्ति को अरविंद केजरीवाल बनना पड़ेगा। एक अन्य नेता आशुतोष ने कहा कि हमें जरा भी अहंकार नहीं करना है। यह देश में एक नई राजनीतिक क्रांति की शुरुआत हो गई है।

Continue Reading

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending