Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

यूपी में फिर बड़ा तबादला, IAS और PCS अधिकारियों का ट्रांसफर

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शनिवार देर रात चार IASऔर चार PCS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। आईएएस पवन कुमार, रवीन्द्र कुमार, धीरेंद्र सिंह सचान और आशुतोष कुमार द्विवेदी का तबादला किया गया है। इसके अलावा पीसीएस सुनील कुमार सिंह, रेखा चौहान, अलका वर्मा, अभिषेक पाठक का ट्रांसफर किया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
IAS पवन कुमार विशेष सचिव भाषा विभाग उत्तर प्रदेश को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, रवींद्र कुमार विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग, यूपी शासन और अपर आयुक्त, खाद्य एवं रसद, को विशेष सचिव आबकारी विभाग, धीरेंद्र सिंह सचान विशेष सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग को विशेष सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, आशुतोष द्विवेदी रजिस्ट्रार किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग के पद पर तैनाती मिली है।

PCS अधिकारियों का ट्रांसफर
वहीं, सुनील कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (वि/रा) को विशेष सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन, रेखा एस चौहान को रजिस्ट्रार किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ, अलका वर्मा अपर निदेशक-1 , उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी को विशेष सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, अभिषेक पाठक उपजिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को प्रधान प्रबन्धक, सहकारी चीनी मिल संघ/निगम, लखनऊ के पद पर तैनाती मिली है।

प्रदेश में बीते 15 दिन के भीतर कई आईएएस और पीसीएस अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending