Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

युवक की मौत के खिलाफ सिखों का श्रीनगर में प्रदर्शन

Published

on

श्रीनगर,जम्मू,गोलीबारी,श्रीनगर,प्रदर्शनकारियों,गिरफ्तारी

Loading

 

श्रीनगर | जम्मू में पुलिस की गोलीबारी में एक सिख युवक की मौत को लेकर श्रीनगर शहर में सिखों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया और घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सिख आतंकवादी नेता जरनैल सिंह भिंडरवाले के पोस्टर हाथों में लेकर खालिस्तान के समर्थन में तथा भाजपा और जम्मू पुलिस के विरोध में नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन में तीन दर्जन से अधिक सिख युवकों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को जम्मू में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी करने वाले पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने गोलीबारी तब की थी, जब सिख युवक भिंडरवाले के पोस्टर हटाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

आल पार्टीज सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रैना ने कहा, “पुलिस ने अनावश्यक रूप से जम्मू में हमारे नेता भिंडरवाले के पोस्टर हटाकर वातावरण को बिगाड़ा। वह दमदमी टकसाल के नेता थे और सिखों में धार्मिक शिक्षा देने में उनकी बड़ी भूमिका रही है।” उन्होंने कहा कि जम्मू में यह एक धार्मिक आयोजन था और पुलिस ने अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप किया।

रैना ने कहा, “हम चाहते हैं कि आरोपी पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार कर और उन्हें निलंबित कर न्याय किया जाए।” रैना ने आगे कहा, “भिंडरवाले हमारे दिल में बसते हैं। हमारे युवक जो टी-शर्ट पहनते हैं, उसपर भिंडरवाले के चित्र हैं। क्या वे (पुलिस) उसे भी हटाएंगे? हम, खासतौर से हमारे युवा, उनके लिए अपनी जान देने को तैयार हैं।” उन्होंने कहा कि भिंडरवाले की याद में सिखों द्वारा प्रत्येक गुरुद्वारे में आयोजित होने वाले कार्यक्रम जारी रहेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending