Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यमन में ‘ऑपरेशन डिसाइसिव स्टॉर्म’ समाप्त

Published

on

Loading

रियाद| सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन देशों का यमन में हौती विद्रोहियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान मंगलवार को समाप्त हो गया। यह अभियान यमन के राष्ट्रपति अब्द रब्बो मनसौर हैदी का संदेश प्राप्त होने के बाद समाप्त किया गया।

सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) के मुताबिक, सऊदी के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि ‘ऑपरेशन डिसाइसिव स्टॉर्म’ के अंतर्गत किया गया हवाई हमला सऊदी अरब और इसके पड़ोसी देशों की सुरक्षा के खतरों को समाप्त करने में सफल रहा है।

अधिकारी ने कहा, “गठबंधन यमन में किसी भी तरह के अभियान चलाए जाने या फिर वहां मौजूद रहने से हौती मिलिशिया को रोकना जारी रखेगा।”

26 मार्च को सैन्य अभियान की सफलता के बाद नया अभियान ‘ऑपरेशन रिस्टोरिंग होप’ शुरू किया गया।

यह अभियान राष्ट्रपति हैदी की तरफ से सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सौद को किए अनुरोध कारण समाप्त हुआ।

राष्ट्रपति ने अनुरोध किया कि यमन का इतिहास और अरब देश इस घटना को स्वर्ण अक्षरों से लिखेगा, जिसने यमन की जनता को उनके भविष्य की आस दिखाई है, जहां डिटरमिनेशन स्टॉर्म को अपने लक्ष्य मिल गया है।

हैदी ने कहा, “हमें इस बात का भरोसा है कि गठबंधन देशों और विश्व समुदाय के साथ हमारा संयुक्त प्रयास यमन में नए चरण का रास्ता तैयार करेगा। अंतत: यमन की जनता हौती विद्रोहियों द्वारा पैदा की गई स्थिति से मुक्त स्वतंत्र रूप से अपने भविष्य को लिख पाएंगे।”

बुधवार को शुरू हुए ‘ऑपरेशन रिस्टोरिंग होप’ का लक्ष्य नागरिकों की हिफाजत करना और यमन में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखना है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending