Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी सरकार इतिहास एवं विरासत से छेड़छाड़ कर रही है : कांग्रेस

Published

on

Loading

नई दिल्ली । कांग्रेस ने राज्यसभा में केंद्र की मोदी सरकार पर स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास एवं विरासत से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस सांसदों का आरोप है कि नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं ग्रंथालय (एनएमएमएल) में ऐसे नेताओं के नामों को जगह दी जा रही है जिनका आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं रहा है।

वहीं सरकार की ओर से शून्यकाल में संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘आजादी की लड़ाई में केवल नेहरू एवं गांधी परिवार ने ही योगदान नहीं दिया, बल्कि लाखों अन्य नेताओं ने भी कुर्बानियां दी थीं और उनके बलिदान को भुला दिया गया।‘

नकवी ने कहा, ‘हम उन नेताओं को सम्मान दे रहे हैं जिनके आजादी की लड़ाई में योगदान को वह स्थान नहीं दिया गया जो दिया जाना चाहिए था। हम वह इतिहास दिखाएंगे जिसे आपने छिपाया है। हम उसे भी आगे ले जाएंगे जिसे आपने दिखाया है।‘

उन्होंने कहा कि सरकार दुनिया को उन नेताओं की भूमिका, उनका योगदान बताएगी जिन्हें भुला दिया गया। उन्होंने कहा, हमारा इरादा देश के महान नेताओं का अपमान करने का नहीं है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending