Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री के साहसी नेतृत्व को याद किया

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत के दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी 52वें पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्हें उनके साहसी नेतृत्व के लिए हमेशा याद किया जाएगा। मोदी ने ट्वीट किया, हम शास्त्री जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनकी त्रुटिहीन सेवा और साहसी नेतृत्व को आने वाली पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।

शास्त्री का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 2 अक्टूबर 1904 को शारदा प्रसाद और रामदुलारी देवी के यहां हुआ था।

ताशकंद घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने के एक दिन बाद 11 जनवरी, 1966 को ताशकंद, उज्बेकिस्तान में कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत हो गई थी।

वर्ष 1966 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Continue Reading

नेशनल

फर्जी आधार दिखाकर संसद में घुसने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को CISF ने पकड़ा, पूछताछ जारी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। फर्जी आधार दिखाकर संसद में घुसने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीआईएसएफ के जवानों ने तीनों को पकड़ने के बाद दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

बता दें पिछले साल भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जब सुरक्षा बलों ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था। संसद परिसर में फर्जी आधार के जरिए घुसने की कोशिश के मामले में दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पूरा मामला चार जून का है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कासिम, मोनिस और शोएब के रूप में की गई है। दिल्ली पुलिस ने तीनों पर जालसाजी और धोखाधड़ी से संबंधित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब संसद की सुरक्षा में इस तरह की सेंध मारी की कोशिश की गए हो। इससे पहले पिछले साल ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था। दरअसल, पिछले साल 13 दिसंबर को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए। उसके बाद दोनों ने केन के जरिए सदन में धुआं फैला दिया था। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके नाम मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल धनराज शिंदे, नीलम, ललित झा और महेश कुमावत हैं।

Continue Reading

Trending