Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी की यात्रा के मद्देनजर सीमा पर अलर्ट

Published

on

Loading

अगरतला| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्वोत्तर क्षेत्र की यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने बांग्लादेश और म्यामांर से लगी देश की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। मोदी इसी माह के अंत में पूर्वोत्तर का दौरा करेंगे। यह जानकारी एक अधिकारी ने यहां शनिवार को दी। सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, “सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और असम राइफल्स को सीमा पर ज्यादा से ज्यादा निगरानी रखने को कहा गया है।”

बांग्लादेश से लगी सीमा की सुरक्षा बीएसएफ करती है जबकि असम राइफल्स के पास म्यामांर से लगी सीमा की सुरक्षा का जिम्मा है। भारत के चार राज्य -त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और असम- बांग्लादेश के साथ 1,880 किलोमीटर की सीमा साझा करते हैं। जबकि मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश म्यांमार के साथ 1,640 किलोमीटर की बिना बाड़े की सीमा साझा करते हैं। मोदी विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए पहली बार पूर्वोत्तर के पांच राज्यों का दौरा करेंगे। आखिरी बार वह भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर इन राज्यों के दौरे पर गए थे।

अपनी इस यात्रा के दौरान मोदी सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों से 29 नवंबर को गुवाहाटी में मुलाकात करेंगे। उसी दिन वह गुवाहाटी में राज्य पुलिस प्रमुखों के वार्षिक सम्मेलन का भी उद्घाटन करेंगे। वह 29 नवंबर को त्रिपुरा जाएंगे, 30 नवंबर को मणिपुर, एक दिसंबर को नागालैंड और दो दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश जाएंगे। उनके यात्रा कार्यक्रम के समय में हालांकि कुछ परिवर्तन होने की संभावना है। नागालैंड में मोदी राज्य के सबसे बड़े महोत्सव, ‘हॉर्नबिल महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे। वहीं मणिपुर में वह ‘संगाई महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे, जिसमें मणिपुर के विभिन्न संस्कृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending