Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मोदी की मौजूदगी से कर्नाटक भाजपा में उत्साह

Published

on

कर्नाटक, भाजपा, सी.टी.रवि, कांग्रेस, विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी,

Loading

बेंगलुरू| कर्नाटक की राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और शुक्रवार रात एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से भाजपा की कर्नाटक इकाई बेहद उत्साहित व आशान्वित है। साल 2013 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद पार्टी की प्रदेश इकाई में मायूसी का आलम था।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद जोशी ने शनिवार को यहां कहा, “केंद्र में सत्ता में आने के बाद पार्टी की कार्यकारिणी की पहली बैठक को बेंगलुरू में कराने से हमें बेहद उत्साह मिला है। यह समारोह हमें लोगों का विश्वास जीतने व हमारी क्षमता को जाहिर करने का एक मौका प्रदान करता है।”

कर्नाटक में भाजपा का पांच वर्षो (2008-13) का कार्यकाल बेहद उथल-पुथल भरा रहा था। इस दौरान तीन मुख्यमंत्री बदले गए और सरकार पर घोटालों का आरोप लगा। इसके बाद से ही पार्टी महसूस कर रही थी कि उसमें एक नई जान फूंकने की जरूरत है। साल 2014 में हुए आम चुनाव में पार्टी ने राज्य की 28 में से 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जोशी ने दावा किया, “पार्टी की जनसभा में जुटी अपार भीड़ यह दर्शाती है कि पार्टी और हमारे नेता (नरेंद्र मोदी) लोकप्रिय रहे हैं और उनके प्रति लोगों में सम्मान बना हुआ है। हमें खबर मिली है कि कई लोग दूसरे शहरों से भी आए थे।”

जोशी ने कहा, “मतों का बंटवारा सहित कई कारणों से हम मई 2013 में हुआ विधानसभा चुनाव हार गए। लेकिन उसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में हमने 17 सीटों पर जीत दर्ज की, जो साल 2009 के आम चुनाव में जीती गई 18 सीटों से एक सीट कम है। यह साबित करता है कि प्रदेश में हमारा वोट बैंक और समर्थन अक्षुण्ण है।” जोशी हुबली-धरवाड़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रभाकर कोर ने कहा, “हम साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में इसलिए हार गए, क्योंकि येदियुरप्पा ने दिसंबर 2011 में भाजपा छोड़कर अपनी पार्टी (कर्नाटक जनता पार्टी) बना ली थी और हमारे खिलाफ चुनाव लड़ा। नतीजतन मतों का बंटवारा हुआ, जिसका फायदा कांग्रेस को मिला।”

उल्लेखनीय है कि साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की कुल 224 में से मात्र 40 सीटें ही जीत पाई थी, जबकि साल 2008 में हुए चुनाव में उसने 108 सीटें जीती थी। वहीं केजीपी को छह सीटें, जबकि बीएसआर-कांग्रेस मात्र चार सीटों पर सिमट गई थी। बीएसआर-कांग्रेस भाजपा के पूर्व मंत्री व पार्टी के बेल्लारी से लोकसभा सांसद बी.आ.श्रीरामुलू की पार्टी थी, जिसका पिछले साल भाजपा में विलय हो गया। कोर ने कहा, “येदियुरप्पा व श्रीरामुलू की वापसी से साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी को लाभ मिला है, क्योंकि मतों का विभाजन नहीं हो पाया।”

 

भाजपा के पूर्व मंत्री व पार्टी के प्रवक्ता सी.टी.रवि ने कहा, “शाह ने हमें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है, जो साल 2018 के पहले कभी भी हो सकता है। इसके अलावा, हम पार्टी के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाएंगे और कांग्रेस से किसी भी समय मुकाबले के लिए तैयार हैं।”

प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Published

on

Loading

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।

कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

Trending