Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मेडागास्कर में प्लेग से 40 की मौत

Published

on

Loading

अंटाननरीवो| मेडागास्कर में प्लेग से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी शनिवार को मीडिया रपटों से मिली। बीबीसी के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया कि यह बीमारी तेजी से फैल सकती है क्योंकि इस द्वीप पर पाए जाने वाले कीड़ों में कीटनाशकों के प्रतिरोध की क्षमता काफी अधिक पाई गई है।

रपट के मुताबिक, संक्रमित कीड़ों के काटने के बाद मनुष्यों को आमतौर पर ब्यूबॉनिक प्लेग हो जाता है। शुरुआत में पता लगने पर एंटीबायोटिक दवाओं द्वारा ब्यूबॉनिक प्लेग का उपचार किया जा सकता है।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, मेडागास्कर में प्लेग के कुल मामलों में से दो फीसदी प्लेग के खतरनाक प्रकार निमोनिक प्लेग के थे, जिसमें संक्रमित व्यक्ति के खांसी के संपर्क में आने मात्र से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है।

मेडागास्कर में प्लेग का पहला मामला अगस्त के अंत में राजधानी अंटाननरीवो से 200 किलोमीटर पश्चिम की ओर स्थित सिरोआनोमांदिदी जिले में सामने आया था।

डब्ल्यूएचओ ने कहा, “शहर की घनी आबादी और कमजोर स्वास्थ्य सेवा को देखते हुए बीमारी के तेजी से फैलने की आशंका है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending