Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मुश्किल में फंस सकते हैं पप्पू यादव

Published

on

Loading

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ने की संभावना है। पटना पुलिस उच्च न्यायालय से पप्पू की जमानत रद्द करने की अपील करेगी।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने सोमवार को विधानसभा परिसर में कहा कि सांसद पप्पू यादव बार-बार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिससे विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने का खतरा है। इसे देखते हुए पुलिस उच्च न्यायालय में सांसद की जमानत रद्द करने की अपील करेगी। इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पटना में कुछ मामलों में पप्पू यादव जमानत पर हैं। सोमवार को भी उन्होंने प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने का प्रयास किया।

पप्पू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकारी अधिकारी कानून की रक्षा के लिए होते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के बयान के खिलाफ वह मानवाधिकार आयोग और उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पप्पू यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से छह वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसके बाद पप्पू ने जन अधिकार पार्टी का गठन किया। राजद से निष्कासित किए जाने के बाद सांसद लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर निशाना साधते रहे हैं।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending