Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद से बीजेपी कैंडिडेट सर्वेश सिंह का निधन, लम्बे समय से थे बीमार

Published

on

Loading

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद से BJP के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। वह बीमार चल रहे थे। बता दें कि कुंवर सर्वेश सिंह साल 2014 में मुरादाबाद से चुनाव जीतकर दिल्ली पहुंचे थे। मगर साल 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मगर भाजपा ने तीसरी बार यानी इस बार भी उन्हें टिकट दिया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, कुंवर सर्वेश सिंह दिल्ली एम्स में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि वहां उनका हाल ही में ऑपरेशन किया गया था। उनकी तबियत खराब थी। मगर अब उनके निधन की खबर सामने आई है। ये भाजपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि मुरादाबाद में शुक्रवार (19 अप्रैल) को ही लोकसभा चुनावों के लिए वोटिंग हुई थी। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत तमिलनाडु में 39, उत्तराखंड में 5, अरुणाचल प्रदेश में 2, मेघालय में 2, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 1, मिजोरम में 1, नगालैंड में 1, पुडुचेरी में 1, सिक्किम में 1 और लक्षद्वीप में 1 सीट पर वोटिंग हुई है। इसके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में 1-1 सीट पर मतदान संपन्न हुआ था।

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में बोले सीएम योगी- अबकी बार 400 पार का उद्घोष अब जनघोष बन गया है

Published

on

Loading

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि देश में अब तक चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं जबकि तीन चरण बाकी हैं। इसके बावजूद पूरे देश की जनता जनार्दन 4 जून के परिणाम को लेकर पहले से ही आश्वस्त है।

सीएम योगी ने कहा कि लोग जानते हैं कि इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही जीत होगी। यही वजह है कि पूरे देश में एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार का नारा गूंज रहा है। यह उद्घोष अब जनघोष बन गया है। यह पूरे देश में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के विभाजनकारी तुष्टीकरण और अराजकता की नीतियों के खिलाफ देश की आम जनमानस की उद्घोषणा का शंखनाद है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना की विजय का अबकी बार 400 पार का नारा एक नया उद्घोष भी है। सीएम योगी ने कहा कि देश में पिछले 10 वर्षों में हुए विकास कार्यों को देखते हुए देश के आमजन ने एक बार फिर मोदी सरकार के विजय श्री के साथ खुद को जोड़ा है। ऐसे में हमें बाराबंकी और मोहनलालगंज समेत उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान देना है।

Continue Reading

Trending