Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र स्टेडियम नरसंहार के लिए 10 को सजा-ए-मौत

Published

on

Loading

काहिरा। मिस्र की एक अदालत ने सोमवार को 2012 के स्टेडियम नरसंहार के लिए 10 लोगों को मौत की सजा सुनाई। इस नरसंहार में 70 से अधिक लोग मारे गए थे। मृतकों के रिश्तेदार अपने प्रियजनों की तस्वीरें लेकर काहिरा के कोर्ट ऑफ कैसेशन में जमा हुए थे, जो पोर्ट सईद में हुए नरसंहार में मारे गए थे।

यह नरसंहार एक फरवरी, 2012 को हुआ था और इस दौरान पोर्ट सईद के फुटबॉल क्लब अल-मसरी और काहिरा के फुटबॉल क्लब अल-अहली के बीच मैच के दौरान, समर्थकों पर चाकू, तलवार, क्लब्स, पत्थर, बोतल से हमला किया गया था, जिसमें 74 लोग मारे गए थे और 200 घायल हुए थे।

पोर्ट सईद अपराध न्यायालय ने जून, 2015 में 11 लोगों को मौत की सजा सुनाई थी, जिसमें से एक को सजा उसकी अनुपस्थिति में सुनाई गई थी।

हिंसा और हत्या के लिए 73 लोगों को आरोपित किया गया था, जिसमें से 21 बरी हो गए। जबकि कुछ वरिष्ठ राजनीतिज्ञों और खेल अधिकारियों को कुछ वर्षो की जेल की सजा सुनाई गई है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending