Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मालवीय को भारत रत्न, आडवाणी को पद्म विभूषण

Published

on

नई-दिल्ली,राष्ट्रपति-प्रणब-मुखर्जी,राष्ट्रपति,प्रोटोकॉल,भाजपा,रजत-शर्मा,पद्मश्री

Loading

नई दिल्ली | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में एक सादे समारोह में कई नेताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात लोगों को देश के उच्च सम्मानों से नवाजा। पंडित मदनमोहन मालवीय को मरणोपरांत देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शुक्रवार को भारत रत्न से नवाजा गया था। उनके बीमार होने के कारण प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए राष्ट्रपति यह सम्मान प्रदान करने खुद उनके आवास पहुंचे थे।

हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। इस साल के पुरस्कारों में दो भारत रत्न, तीन पद्म विभूषण, 12 पद्म भूषण तथा 34 पद्म श्री पुरस्कार थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को भी पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया।

राजनीतिक टीकाकार व पत्रकार स्वपन दास गुप्ता, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गज तथा माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन के संस्थापक बिल गेट्स तथा उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स एवं जाने-माने टेलीविजन पत्रकार रजत शर्मा को पद्म भूषण से नवाजा गया। गेट्स दंपति हालांकि खुद यह सम्मान ग्रहण करने के लिए नहीं आ सके। वहीं, प्रसून जोशी, संजय लीला भंसाली तथा तारक जानूभाई मेहता उन लोगों में शामिल थे, जिन्हें राष्ट्रपति ने पद्मश्री से नवाजा।

नेशनल

बाराबंकी के हैदरगढ़ में बोले CM योगी- ये चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच

Published

on

Loading

बाराबंकी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बारांबकी के हैदरगढ़ में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका इतिहास घोटालों का रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिना चेहरा और जाति देखे सबको विकास की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम भी यही चाहते हैं कि उनका परम भक्त एक बार फिर देश की सत्ता संभाले। उन्होंने आगे कहा कि चौथे चरण के मतदान के साथ ही मोदी लहर अब सुनामी बन चुकी है। पूरा देश बोल रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। आज का नया भारत देश और दुनिया के अंदर हुए परिवर्तन का साक्षी है। दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा है। सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। विकास के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाएं नए रिकॉर्ड बनाए हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग जो बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, इनके समय की सच्चाई पूरा देश जानता है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच हो रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि पहले गरीब भूख से मरता था, किसान आत्महत्या करता था, नौजवान पलायन करता था और विकास के कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। लेकिन मोदी सरकार में पूरे देश ने परिवर्तन देखा है। आज 80 करोड़ लोगों को सरकार फ्री में राशन की सुविधा दे रही है। आयुष्मान कार्ड से 60 करोड़ लोगों को फ्री इलाज की सुविधा में मुहैया कराई गई है। 50 करोड लोगों के जनधन अकाउंट खोले गए। 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मन निधि का लाभ प्राप्त हो चुका है। 12 करोड़ घरों में शौचालय भी बन गए हैं। 10 करोड़ घरों में उज्ज्वला योजना का सिलेंडर भी पहुंच गया है। 4 करोड़ गरीबों के पक्के मकान भी बन चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन योजनाओं का लाभ किसी का चेहरा या जाति देखकर नहीं दिया। सिर्फ सबका साथ और सब का विकास पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ देशवासियों को दिया गया है। बिना भेदभाव तमाम योजनाओं का लाभ लोगों को कैसे दिया जाता है इसका उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेश करके दिखाया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं सभी के लिए काम हुआ है। भारतीय जनता पार्टी जब तीसरी बार केंद्र सरकार में आएगी तो यह सभी योजनाएं जारी रहेंगी। बचे हुए लोगों को भी सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। मोदी सरकार अब भारत में 100 फीसदी सैचुरेशन के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेगी। क्योंकि अब भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की 10 वर्षों की मोदी सरकार है। तो दूसरी तरफ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का घोटालों का इतिहास है। सपा और कांग्रेस की सरकारों के कारनामे जग जाहिर हैं। दोनों की सरकारों ने देश में लूट और खसोट करने की कोई भी जगह नहीं छोड़ी। कांग्रेस और सपा ने घोटालों का कीर्तिमान बनाया था। भारतीय जनता पार्टी आज देश को सम्मान और सुरक्षा दिलाने का काम कर रही है। मोदी सरकार में हाईवे, एक्सप्रेसवे, रेलवे, नए शिक्षण संस्थान और मेट्रो समेत तमाम विकास के कार्य हुए हैं। मोदी सरकार विकास के साथ विरासत को भी संजोने का काम कर रही है।

Continue Reading

Trending