Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मांझी ने इमामगंज से भी पर्चा दाखिल किया

Published

on

Loading

गया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को गया जिले के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई नेता और मांझी समर्थक उपस्थित रहे। इससे पहले उन्होंने मखदुमपुर से पर्चा दाखिल किया था।

नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद इमामगंज में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। माझी ने कहा कि इमामगंज से चुनाव लड़ने का फैसला यहां के लोगों को ऐसे व्यक्ति से आजादी दिलाने के लिए लेना पड़ा है जो समाज का दुश्मन है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि यहां के मतदाता उन्हें विजयी बनाएंगे।

गौरतलब है कि जनता दल (युनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस महागठबंधन ने इमामगंज से विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। मांझी ने जहानाबाद जिले के मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से भी नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में हम शामिल है।

भाजपा बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 160 पर, जबकि उसकी सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) 40 सीटों पर, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) 23 तथा हम 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बिहार में विधानसभा कुल 243 सीट के लिए 12 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच पांच चरणों में मतदान होना है। मतों की गिनती 8 नवंबर को होगी।

नेशनल

संजय सिंह ने एग्जिट पोल को बताया बेबुनियाद, बंद कराने की उठाई मांग

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने से पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने एग्जिट पोल्स की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एग्जिट पोल्स को बंद कराने की मांग भी की है। उनका कहना है कि ये एग्जिट पोल बेबुनियाद होते हैं। इसके लिए उन्होंने कई तर्क भी दिए। उन्होंने कहा कि जहां जितनी सीटें नहीं, उतनी सीटों पर चुनाव लड़वा रहे। कहीं भाजपा को दे रहे कुल वोट से ज्यादा शेयर तो कहीं उस पार्टी को चुनाव लड़वा दिया, जिसने उम्मीदवार ही नहीं उतारे।

उन्होंने कहा कि झारखंड में सीपीआईएम चुनाव ही नही लड़ रही है और उसे 2 से 3 सीट दे रहे हैं। तमिलनाडु में कांग्रेस खुद 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और एक्जिट पोल कांग्रेस को 13 सीट जीता रहे हैं। तमिलनाडु को बीजेपी को 34% वोट शेयर मिला है। बीजेपी खुद इस पर विश्वास नहीं कर रही। उत्तराखंड में कुल सीट 5 हैं, लेकिन बीजेपी 6 सीटों पर जीत रही है। हिमाचल में मतगणना होगी 4 सीट पर और आएंगी 6 सीट।

संजय सिंह ने कहा “राजस्थान 25 सीट पर नतीजे आएंगे और 33 सीटें मिल जाएंगी। यूपी में एनडीए की सीटें बढ़ गईं, इंडिया गठबंधन की घट गईं। केरल में 27 % वोट शेयर बीजेपी सुन कर बेहोश हो गई। ये कौन सा एक्जिट पोल है। एक्जिट पोल के इतिहास पर भी सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि 2004 में एक्जिट पोल ने बीजेपी को जिता दिया था। बंगाल विधानसभा में बीजेपी को जिता दिया था, जबकि नतीजे इसके उलट रहे थे।

Continue Reading

Trending