Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

महिलाओं को अपना ‘हीरो’ खुद बनने की जरूरत : तापसी पन्नू

Published

on

Loading

मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)| आत्मरक्षा प्रशिक्षण के एक कार्यक्रम के लिए फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (एफएलओ) के साथ सहयोग कर रहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि महिलाओं को पता होना चाहिए कि वे खुद अपनी ‘हीरो’ कैसे बनें।

तापसी ने एक बयान में कहा, मैंने हमेशा लड़कियों के बीच आत्मरक्षा के महत्व को बढ़ावा देने की कोशिश की है। यह सिर्फ मार्शल आर्ट सीखने की बात नहीं है, इससे कहीं ज्यादा है। यह लड़कियों के बीच आत्मविश्वास की यह भावना लाने के बारे में हैं कि वे अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं। उन्हें अपना हीरो खुद बनने की जरूरत है।

अभिनेत्री ने फिल्म ‘पिंक’ व ‘नाम शबाना’ में सशक्त किरदान निभाए हैं।

अभिनेता अक्षय कुमार ने युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे के साथ हाथ मिलाया है और वह मुंबई के उपनगर में महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के लिए एक मार्शल आर्ट कार्यक्रम को लॉन्च करने के लिए एफएलओ के साथ सहयोग कर रहे हैं।

तापसी यहां शनिवार को इससे जुड़े एक समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगी और इस पहल में अपना योगदान देंगी।

Continue Reading

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending