IANS News
महिलाओं के प्रति सम्मान में कमी के लिए विदेशी शासन जिम्मेदार : नायडू
चंडीगढ़, 19 अप्रैल (आईएएनएस)| उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गुरुवार को महिलाओं के प्रति सम्मान में कमी के लिए भारत में औपनिवेशिक शासन पर दोषारोपण किया। जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिलों में दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र किए बगैर नायडू ने कहा कि भारत में हमेशा महिलाओं को काफी सम्मान करने की परंपरा रही है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 31वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय परंपरा के अनुसार देश को भारत माता कहते हैं और बड़ी नदियों को महिलाओं का नाम देकर उनकी पूजा की जाती है।
उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक बात है कि ऐसी परंपरा होने के बावजूद महिलाओं को वह सम्मान नहीं दिया जा रहा है जिसका वह हकदार है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वर्षो तक देश में रहा विदेशी शासन जिम्मेदार है।
नायडू ने युवाओं और छात्रों से हिंसा से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि मसलों का हल शांतिपूर्वक हो सकता है इसके लिए सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा, लोकतंत्र में सभी समस्याओं पर सार्थक बहस होती है और रचनात्मक बहस से ही जवाब मिलता है। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण होना चाहिए। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। हिंसा से समाधान नहीं हो सकता है।
उन्होंने छात्रों से अनुशासित रहने और देश के विकास का नजरिया रखने की नसीहत दी।
शिक्षा और रोजगार के बीच कड़ी का जिक्र करते हुए नायडू ने छात्रों को नए अवसर प्राप्त करने के लिए जानकारी और कौशल हासिल करने को कहा।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
नेशनल3 days ago
कंधमाल से पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना- इस बार ये लोग 50 सीटों से नीचे सिमटने वाले हैं
-
नेशनल3 days ago
सीएम केजरीवाल ने पत्नी संग कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में की पूजा, भगवंत मान भी रहे मौजूद
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- चुनाव जीते तो पहले योगी जी को निपटाएंगे, फिर अमित शाह को पीएम बनाएंगे
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे
-
नेशनल2 days ago
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बम बनाने को एक कुटीर उद्योग बना दिया है : पीएम मोदी
-
नेशनल2 days ago
केजरीवाल ने किया 10 गारंटियों का एलान- 24 घंटे मुफ्त बिजली, सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा का वादा
-
मनोरंजन2 days ago
आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर