Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र : विधानसभा का विशेष सत्र आज

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश में सूखे पर चर्चा और किसानों को राहत देने के लिए गुरुवार को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र में विपक्षी दल कांग्रेस राज्य की पशुपालन मंत्री कुसुम मेहदेले के एक नाबालिग को कथित तौर पर लात मारने के मामले को उठा सकता है। राज्य के किसान सूखे से बेहाल हैं। बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचा है और इस कारण कई किसान आत्महत्या भी कर चुके हैं। बिगड़ते हालात को सुधारने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को हरसंभव मदद देने की घोषणा की है।

राज्य मंत्री परिषद की मंगलवार को हुई बैठक में किसानों को मदद के लिए सात हजार करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट को मंजूरी दी गई थी। इसे विधानसभा में पारित किया जाना आवश्यक है, इसलिए गुरुवार को एक दिवसीय सत्र बुलाया गया है।

सत्र से एक दिन पूर्व यानी बुधवार को रणनीति बनाने के लिए दोनों दलों के विधायक दलों की बैठक हुई। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने जहां इस सत्र को पूरी तरह किसानों तक सीमित रखने का मन बनाया है, तो कांग्रेस किसानों की समस्या के साथ ही मंत्री मेहदेले द्वारा नाबालिग को लात मारने का मामला उठाने की फिराक में है। इसके चलते सत्र में हंगामा होने की प्रबल संभावना है।

 

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending