Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बजट सत्र 18 फरवरी को शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगा। इस सत्र में कुल 24 बैठकें होंगी। विधानसभा के प्रमुख सचिव भगवान देव ईसरानी ने सोमवार को बताया कि सत्र का प्रारंभ राज्यपाल के अभिभाषण से होगा। इस दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2015-16 का बजट प्रस्तुत होग। साथ ही शासकीय व अशासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

राज्य की चौदहवीं विधानसभा का यह पांचवां सत्र है। राज्यपाल के आदेशानुसार विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी की है। यह सत्र 38 दिवसीय होगा और बैठकें 24 होंगी।

Continue Reading

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending