Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में हो सकती है बूंदाबांदी

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहेंगे और हवाओं के बीच बूंदाबांदी भी हो सकती है। राज्य में शनिवार को धूप निकली, लेकिन बादलों की आवाजाही जारी है, वहीं हल्की ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में रीवा, सागर, शहडोल, उज्जैन, ग्वालियर व चंबल संभाग में बूंदाबांदी हो सकती है।

राज्य के तापमान में उतार चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। शनिवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में, इंदौर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 13.4 डिग्री तथा जबलपुर का न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री, ग्वालियर का 28.7 डिग्री तथा जबलपुर का अधिकतम 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Continue Reading

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending