Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मप्र में भारी बारिश की चेतावनी

Published

on

Loading

भोपाल, 9 जून (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से उमस से लोगों का बुरा हाल है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राज्य में शुक्रवार की सुबह से आसमान साफ है और धूप खिली हुई है, बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है, मगर उमस बनी हुई है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में उज्जैन, इंदौर, धार, राजगढ़, खरगोन आदि स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा भोपाल संभाग सहित अन्य कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 33.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 40 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

Continue Reading

नेशनल

कंधमाल से पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना- इस बार ये लोग 50 सीटों से नीचे सिमटने वाले हैं

Published

on

Loading

कंधमाल। पीएम मोदी ने ओडिशा के कंधमाल में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरी ओडिशा का आशीर्वाद मेरे साथ है। देश की करोड़ों माताओं का आशीर्वाद जब मुझे मिलता है तो दिल को संतोष होता है। उन्होंने कहा कि राज्य में ‘डबल इंजन’ सरकार बनेगी और ओडिशा में बीजेपी सरकार की मुख्यमंत्री वहीं बेटी या बेटा बनेगा जो उड़िया भाषा, संस्कृति को समझता हो। पीएम मोदी ने इसके साथ मणिशंकर अय्यर के हाल ही में वायरल हुए बयान पर प्रहार करते हुए कहा, ‘कांग्रेस बार-बार अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है। वो कहते हैं कि संभल कर चलो, पाकिस्तान के पास एटम बम है। देश भूल नहीं सकता कि आतंकियों को सबक सिखाने के बजाय…ये लोग आतंकी संगठनों के साथ बैठकें करते थे। 26/11 के मुंबई हमले के बाद इन लोगों की हिम्मत नहीं पड़ी कि आतंक के सरपरस्तों पर कार्रवाई करें।

पीएम ने कहा कि ये मरे (विपक्ष) पड़े लोग देश के मन को भी मार रहे हैं। कांग्रेस का हमेशा ऐसा ही रवैया रहा है। पाकिस्तान की हालत ये है कि बम को संभालने की हिम्मत नहीं है। वो तो बम बेचने पर आ गए हैं। लेकिन उनका माल बिकता भी नहीं है क्योंकि क्वालिटी अच्छी नहीं है।
पीएम ने कहा कि कांग्रेस की इस सोच के कारण जम्मू कश्मीर ने आतंक झेला है। पीएम ने कहा कि आज मैं कहूंगा कि भारत का मुसलमान कांग्रेस की हरकतों से इधर-उधर नहीं जाएगा। कांग्रेस के शहजादे आए दिन बयानबाजी करते हैं। आप उनके 2014 और 2019 के चुनावी भाषण देखिए, वो वही स्क्रिप्ट पढ़ते जा रहे हैं और अब चैलेंज कर रहे हैं।

पीएम ने कहा कि हिंदुस्तान ने निश्चय कर लिया है कि एनडीए 400 पार करने वाला है। बीजेपी पुराने रिकॉर्ड तोड़कर ज्यादा से ज्यादा सांसद लेकर आने वाली है। कांग्रेस कान खोलकर सुने कि ये देश ने तय किया है कि 4 जून को कांग्रेस इस देश में माननीय विपक्ष भी नहीं बन पाएगा। वो 50 सीटों से नीचे सिमटने वाले हैं। पीएम ने कहा कि आपका एक वोट भी जरूरी है। उससे बीजेपी की डबल इंजन की सरकार बनेगी। केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली पूर्व की बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 26 साल पहले आज ही के दिन पोकरण परीक्षण ने दुनिया भर में देश का कद बढ़ाया था। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा कर लोगों के 500 वर्षों के इंतजार को समाप्त किया।

Continue Reading

Trending