Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में बारिश से जनजीवन प्रभावित

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश से कुछ स्थानों पर मकान ढह गए हैं तथा नदी, नालों के उफान पर होने और सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ है। राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में गुरुवार दोपहर से कभी तेज तो कभी रुक-रुककर बारिश हो रही है। विदिशा में बारिश से बेतवा नदी उफान पर है, इससे विदिशा-अशोकनगर के बीच सड़क संपर्क ठप पड़ गया है। भोपाल-बैतूल के बीच पड़ने वाली सूखी नदी का जलस्तर बढ़ने से भी आवागमन रुक गया है। राजगढ़ में भी बारिश ने जनजीवन व आवागमन ठप कर दिया है।

बारिश का असर आगर-मालवा और शाजापुर में भी नजर आ रहा है। आगर-मालवा में घुराश्या गांव में छह मकान ढह गए हैं, वहीं 10 मवेशियों के बाढ़ के पानी में बह जाने की खबर है। यहां के तुलजा सरोवर तालाब का एक हिस्सा टूट गया है, जिससे कई हिस्सों में पानी भर गया है।

उज्जैन क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक वी. मधुकुमार ने आईएएनएस को बताया कि आगर-मालवा के ग्रामीण इलाकों में कुछ मकान गिरने की सूचना है। मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को भेजा गया है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

वहीं, शाजापुर में चीलर नदी उफान पर है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। बारिश से इंदौर और उज्जैन में भी जनजीवन प्रभावित है।

बारिश का असर राजधानी भोपाल में भी बना हुआ है। कई बस्तियों में गुरुवार रात पानी भर गया था, जो शुक्रवार सुबह तक नहीं निकल पाया। अशोका गार्डन, त्रिलंगा क्षेत्र, रचना नगर में रातभर लोग घरों से पानी निकालने में लगे रहे।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending