Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में कड़ाके की सर्दी

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी शुरू हो चुकी है। मंगलवार सुबह आसमान हालांकि साफ रहा और धूप भी निकली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण वातावरण में ठिठुरन बढ़ गई है। खजुराहो में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक जा पहुंचा है।

राज्य के पूर्वी हिस्से में अन्य स्थानों के मुकाबले ठंड का असर ज्यादा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा और ठंढ और बढ़ेगी।

राज्य में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य प्रमुख शहरों में इंदौर का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 8़ 9 डिग्री तथा जबलपुर का न्यूनतम तापमान 10़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो सबसे कम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27़ 7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का अधिकतम तापमान 27़ 5 डिग्री, ग्वालियर का 27़ 3 डिग्री तथा जबलपुर का अधिकतम तापमान 26़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रादेशिक

गुरुग्राम के बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक से निधन

Published

on

Loading

गुरुग्राम। गुरुग्राम के बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। वह 45 साल के थे। उन्हें आज सुबह करीब 10 बजे हार्ट अटैक आया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाय गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, इतने कम उम्र में दुनिया छोड़ जाने से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

साल 2019 में बादशाहपुर से बीजेपी प्रत्याशी को हराकर राकेश दौलताबाद विधायक बने थे। 2019 से पहले दो बार राकेश दौलताबाद चुनाव लड़ चुके थे. राकेश दौलताबाद फिलहाल बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि राकेश दौलताबाद को सुबह करीब 10 बजे हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान गुरूग्राम के पालम विहार के मणिपाल अस्पताल में राकेश दौलताबाद का निधन हो गया।

निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बादशाहपुर के विधायक और विधानसभा में प्रमुख सहयोगी रहे राकेश दौलताबाद के आकस्मिक निधन से आहत और स्तब्ध हूं। राकेश दौलताबाद के अचानक चले जाने से हरियाणा की राजनीति में एक शून्यता आई है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें. परिवारजनों और समर्थकों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Continue Reading

Trending