Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मप्र में उमस बढ़ी

Published

on

Loading

भोपाल, 31 मई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश ने गर्मी से तो राहत दिलाई है, मगर बुधवार को उमस बढ़ गई है

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि का अनुमान जताया है।

राज्य में बुधवार की सुबह से मौसम साफ है, तेज धूप खिली होने के बावजूद चल रहीं हवाएं गर्मी से राहत दे रही है, मगर उमस परेशान कर रही है। बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर संभागों के अलावा कई अन्य स्थानों पर बारिश हुई, जिससे गर्मी का असर कुछ कम रहा। बारिश के चलते मंगलवार की शाम और रात सुहावनी हो गई। मौसम विभाग इसे मानसून पूर्व की गतिविधि मान रहा है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में होशंगाबाद, जबलपुर संभाग के अलावा खंडवा, खरगोन व बुरहानपुर में धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ सकती है वहीं बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी और बैतूल में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

राज्य के मौसम में जारी बदलाव से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, इंदौर का 25 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.़8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 36.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 38 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 36़1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Continue Reading

नेशनल

FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम एक्शन में आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह एफआईआर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के अपराध से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज की गई। मालीवाल की ओर से कई पन्नों की शिकायत दर्ज कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस मारपीट के मुख्य आरोपी विभव कुमार को तलाश रही है। हालांकि उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। खबर है कि वो दिल्ली छोड़कर किसी अन्य राज्य में छुपा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त स्वाति के साथ मारपीट हुई उस वक्त अरविंद केजरीवाल भी घर के अंदर ही मौजूद थे। इसलिए दिल्ली पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा सकती है। दिल्ली पुलिस घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों और स्टाफ के बयान दर्ज करेगी। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी की भी जांच करेगी जो सीएम आवास के अंदर लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस विभव के घर पहुंची थी लेकिन वो घर पर नहीं था इसलिए टीम वापस लौट गई। विभव कहां हो सकता है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। आज महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन रैली है, पुलिस को शक है कि कहीं विभव महाराष्ट्र तो नहीं चला गया। पुलिस की करीब 10 टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसमें चार टीम विभव का लोकेशन पता लगा रही है। वह अमृतसर में भी हो सकता है।

इससे पहले स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मालीवाल का बयान दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही।

Continue Reading

Trending