Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र : मानसून पूर्व बारिश से बदला मौसम

Published

on

Loading

भोपाल| देश के कई हिस्सों में हो रही मानसून पूर्व बारिश ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों के मौसम में बदलाव ला दिया है। शुक्रवार को मौसम साफ होने के बावजूद धूप की तपिश पिछले दिनों के मुकाबले कम है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों में हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

राज्य में शुक्रवार को मौसम राहत देने वाला है, आसमान साफ और धूप खिली होने के बावजूद हवाओं का जोर गर्मी और लू के असर को कम कर रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान सागर, जबलपुर और ग्वाालियर संभाग में कई स्थानों पर बौछारें पड़ने से शुक्रवार की सुबह का मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में रीवा व शहडोल संभाग भिण्ड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, मंडला, सिवनी, कटनी, बालाघाट, झाबुआ, धार व अलिराजपुर जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में मौसम में आ रहे बदलाव से गर्मी का असर कम हो गया है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री, इंदौर का 24.9 डिग्री, ग्वालियर का 25.2 डिग्री और जबलपुर का 27.5 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे एक दिन पूर्व गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री, इंदौर का 39.4 डिग्री, ग्वालियर का 40.7 डिग्री और जबलपुर का तापमान 41़1 डिग्री दर्ज किया गया था।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending