Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र : भाजपा विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Published

on

टीकमगढ़,मध्य प्रदेश,जनपद पंचायत,मुख्य कार्यपालन अधिकारी,मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी

Loading

टीकमगढ़ | मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मारपीट करने के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) रामजी गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक के. के. श्रीवास्तव सहित पांच लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। जिला लोक अभियोजन अधिकारी आर.सी. चतुर्वेदी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि विधायक श्रीवास्तव सहित पांच लोगों पर कार्यपालन अधिकारी उदयराज सिंह से मारपीट का आरोप है।

पुलिस ने मामले की जांच कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया था। उसी के आधार पर सीजेएम चतुर्वेदी ने विधायक श्रीवास्तव सहित पांच लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। आरोपियों में विधायक का सुरक्षाकर्मी कृपाल सिंह भी है। पुलिस अधीक्षक निमेश अग्रवाल ने बताया कि विधायक व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल बना दिया गया है, यह दल आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देगा।

प्रादेशिक

बिहार के नालंदा में जदयू नेता की धारदार हथियार से हत्या, चुनाव के दौरान बने थे पोलिंग एजेंट

Published

on

Loading

नालंदा। बिहार के नालंदा में सोमवार को अपराधियों ने जदयू के एक नेता पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला परवलपुर थाना के माऊआ गांव का है। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गई है।

अनिल के परिजनों ने बताया कि वो लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग एजेंट बने थे। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। आज उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नालंदा के पुलिस अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है। दोषी चाहे जो भी उसे बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के अनुसार, अनिल शौच के लिए आज सुबह खेत की ओर गए थे। जहां पर घात लगाए गांव के ही आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर भाला से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार जदयू के सच्चे सिपाही थे। यह पोलिंग एजेंट भी बने थे इसके बाद कुछ लोगों ने इन्हें देख लेने की धमकी दी थी। उन्हीं लोगों के द्वारा आज उनकी हत्या कर दी गई है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है।

Continue Reading

Trending