Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र : गरीबों के आवास कर्ज का आधा ब्याज सरकार देगी

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि आवास के अंशदान के लिए बैंक से कर्ज लेने वाले गरीबों के ब्याज की आधी राशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। राजधानी भोपाल में शहरी गरीबों के लिए बने पक्के आवासों की चाबियां सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि जिन हितग्राहियों ने आवास की कीमत में अपने अंशदान की राशि के लिए बैंकों से कर्ज लिया है और इस पर उन्हें 10 प्रतिशत की दर से ब्याज देना है, उनका पांच प्रतिशत ब्याज सरकार भरेगी। इससे मासिक किस्त 1200 रुपये से घटकर 900 रुपये रह जाएगी।

उल्लेखनीय है कि शहरी इलाकों में झुग्गी के स्थान पर बहुमंजिला इमारतों का निर्माण कर उसे गरीब परिवारों को सौंपा जा रहा है। इसमें संबंधित परिवार को भवन की कीमत में से तय अंशदान देना होता है। इस अंशदान के लिए कई परिवारों ने बैंक से कर्ज ले रखा है। शिवराज ने निर्माणाधीन आवासों को जल्दी पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि विलंब करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कर्रवाई की जाएगी।उन्होंने आवासीय परिसर की साफ-सफाई और बेहतर प्रबंधन के लिए रहवासी संघ गठित करने को कहा। यह संघ सरकार के साथ समन्वय बनाकर काम करेगा।

उन्होंने कहा कि झुग्गी माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बताया कि भोपाल शहर में गरीबों के लिए 50 हजार और प्रदेश में पांच लाख मकान बनाए जाएंगे। जो गरीब परिवार वर्षो से एक स्थान पर रह रहे हैं, उन्हें जमीन का पट्टा दे दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending